गणपित की शरण में आए राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन, ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव अभियान जोरों पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन कैंडीडेट डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन भारतीय मूल के लोगों को रिझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने आज गणेश चतुर्थी के मौके पर आज ट्वीट कर भारत के नागरिकों और भारतीय अमेरिकियों को शुभकानाएं दीं।

US presidential candidate Joe Biden wishes Indians on Ganesh Chathurthi

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा कि, अमेरिका, भारत और दुनियाभर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाने वाले आप सभी लोगों की सारी बाधाएं दूर हों। आप सभी ज्ञान से धन्य हों और नई शुरुआत के लिए रास्ता ढूंढें।उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी शुभकामनाएं दी हैंबता दें कि अमेरिका में नवम्बर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसको लेकर जो बिडेन राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं।

Recommended Video

      US President Election : Joe Biden ने स्वीकार किया Democratic Party का नामांकन | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि कई मौकों पर जो बिडेन ने भारत और अमेरिका में रह रहे भारतीयों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। कमला हैरिस को उन्होंने उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया हुआ है। कमला भारतीय मूल की हैं। दरअसल, अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की अच्छी खासी आबादी है और चुनाव में ये अहम भूमिका निभा सकते हैं।

      बता दें कि 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी चुनाव में 13 लाख भारतीय-अमेरिकी लोगों के वोट डालने की उम्मीद है। डेमोक्रेटिक पार्टी अलग-अलग बैकग्राउंड के भारतीय-अमेरिकी लोगों को जो बाइडेन के पक्ष में करने पर काम कर रही है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके पक्ष में ज्यादा 'भारतीय' हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+