दिल्ली हिंसा को लेकर अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली का हिंसाग्रस्त नार्थ-ईस्ट इलाके की स्थिति काबू में हैं। लेकिन इसी बीच अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को दिल्ली के उत्तर पूर्व इलाके में ना जाने की सलाह दी गई है। साथ ही भीड़भाड़ इलाके की सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी सलाह में कहा गया है कि सभी अमेरिकी नागरिक स्थानीय मीडिया की खबरों पर ध्यान रखें और हिंसक प्रदर्शनों, सड़क मार्ग या मेट्रो सेवा के बंद होने या फिर कर्फ्यू लगाए जाने के संबंध में अपडेट लेते रहें। भारत सरकार की ओर से हिंसा से प्रभावित इलाकों में लोगों को समूह में एकत्र नहीं होने देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगाई गई है।
Recommended Video
सलाह देते हुए अमेरिका दूतावास ने अपने नागरिकों से पांच काम करने को कहा है।
1. ऐसे रास्तों पर जाने से बचें जहां भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही हो या सड़क बंद की गई हो या फिर लोगों के विरोध प्रदर्शन करने की संभावना हो।
2. शांतिपूर्वक रहें।
3. अपने आसपास के हालात पर नजर बनाए रखें।
4. स्थानीय मीडिया से मौजूदा हालात की ताजा जानकारी लेते रहें।
5. स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लगातार चौथे दिन माहौल तनावपूर्ण है। अलग-अलग जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें आई हैं। 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्याद बुरी तरह घायल हुए हैं। इस घटना पर खुद पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह नजर बनाए हुए हैं। आज दोपहर NSA अजीत डोभाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और शांति की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications