अमेरिका में कोरोना से हुई 7 लाख मौतें, वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों में डेल्टा वेरिएंट का बढ़ा खतरा

अमेरिका में कोरोना से हुई 7 लाख मौतें, वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों में डेल्टा वेरिएंट का बढ़ा खतरा

वाशिंगटन, 02 अक्टूबर: अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार (1 अक्टूबर) को अमेरिका में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 7,00,000 (7 लाख) हो गई है। अमेरिका में ऐसे वक्त मृतकों की संख्या बढ़ी है, जब डेल्टा वेरिएंट की वजह से कोविड-19 के मामलों मं गिरावट हो रही है और वहां के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है। अमेरिका में मृतकों की संख्या को 6 लाख से 7 लाख पहुंचने में सिर्फ साढ़े तीन महीने का वक्त लगा है। अमेरिका के उन लोगों में डेल्टा वेरिएंट का खतरा उन इलाकों में बढ़ा है, जहां लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 3rd Wave की दस्तक, America में कोरोना से हुई 7 Lakh Death | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    अमेरिका में मरने वालों की संख्या बोस्टन की जनसंख्या से भी अधिक है। अमेरिका में अभी भी 70 मिलियन लोग ऐसे लोग हैं, जिनका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। इन 70 मिलियन लोगों में सारे एडल्ट हैं। अमेरिका से कोरोना से होने वाली मौतों की इतनी बड़ी संख्या स्वास्थ्य नेताओं और फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के लिए चिंता की बात है। अमेरिका में पिछले 6 महीने से सभी पात्र लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है।

    एक्सपर्ट की मानें तो वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत बहुत कम पड़ी है और डेथ रेट में भी गिरावट आई है। वैक्सीनेशन नहीं होने की वजह से अमेरिका में वायरस फिर से तेजी से फैल रहा है।

    अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फौसी ने कहा है, ''ये हम सब के लिए अच्छी बात है कि कोरोना का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप वैक्सीन नहीं लगवाने के लिए इस बात का तर्क दें।''

    यूएफ हेल्थ जैक्सनविले के एक नर्स मैनेजर देबी डेलापाज ने कहा, ''आप कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को खो देते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए। हमने देखा था कि हर दिन अस्पताल में कई मरीजों की कोरोना से मौत हो रही थी लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए...यह दुख वाली बात है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+