'रंगीला' गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने रचाई 9 साल छोटे बिजनेसमैन से शादी
नयी दिल्ली। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की शादी के बाद अब रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने भी शादी कर ली है। उर्मिला ने कश्मीरी बिजनेस मैन और मॉर्डल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर उन्हें अपना हमसफर बनाया है। बेहद सादे समारोह में उर्मिला ने शादी की। आपको बता दें कि मोहसिन उर्मिला से 9 साल छोटे हैं।

उनकी शादी में कोई बॉलीवुड सितारा नजर नहीं आया। यहां तक की उर्मिला के करीबी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल नहीं हुए। दरअसल शादी में बॉलीवुड सितारों और मेहमानों को इसलिए दूर रखा गया, क्योंकि उनके परिवारवाले ऐसा चाहते थे। उर्मिला ने कहा कि उनके परिवार वाले चाहते थे कि उनकी इस शादी समारोह को प्राइवेट रखना चाहते थे।
उर्मिला ने बॉलीवुड को रंगीला, भूत, कर्ज जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी है। अब उन्हें उम्मीद है कि वो अपनी नई पारी को भी बेहद खुसी-खुशी निभा पाएंगी। आपको बता दें कि उर्मिला और मोहसिन सालों से दोस्त रहे हैं। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को देखते ही पसंद कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications