Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मांतोड़कर, राहुल गांधी के साथ आईं नजर

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले उर्मिला ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमे वह कहती हैं कि कंपकपाती ठंड में जम्मू से आपसे बात कर रही हूं।

Urmila Mantodkar in Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नगरोटा के सितनी बाइपास से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मांतोड़कर भी नजर आईं। इस दौरान उर्मिला मांतोड़कर राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उनके साथ यात्रा में चलती नजर आईं। जम्मू कश्मीर में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों ने गर्म कपड़े पहन रखे थे, लेकिन राहुल गांधी यहां भी हाफ टी शर्ट पहनकर यात्रा करते नजर आए।

भारत जोड़ो यात्रा को बताया सामाजिक

भारत जोड़ो यात्रा को बताया सामाजिक

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले उर्मिला ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमे वह कहती हैं कि कंपकपाती ठंड में जम्मू से आपसे बात कर रही हूं। अब से थोड़ी देर में राहुल गांधी के साथ मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रही हूं। एक व्यक्ति, एक पार्टी, कुछ चंद लोगों के साथ कहीं बड़े जज्बे के साथ यह यात्रा बढ़ी। यह जज्बा इस यात्रा के साथ बढ़ा है। इस जज्बे का नाम है भारतीयता। इसमे बहुत सारा प्यार, त्याग, विश्वास, भाईचारा और सद्भवना है। यह भारतीयता हम सबको जोड़कर रखती है। कहीं ना कहीं मुझे लगता है कि दुनिया प्यार-सद्भावना पर चलती है, डर पर नहीं। मेरे लिए इस यात्रा का मूल्य राजनीतिक से ज्यादा सामाजिक है।

जम्मू कश्मीर की बहू

जम्मू कश्मीर की बहू

बहुत कम लोगों को शायद यह पता होगा कि उर्मिला मांतोड़कर जम्मू कश्मीर की बहू भी हैं। उन्होंने कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की है। उर्मिला ने मोहसिन के साथ 3 मार्च 2016 में शादी की थी। मोहसिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर उर्मिला के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

फिल्मी करियर

फिल्मी करियर

बता दें कि उर्मिला ने महज 3 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बीआर चोपड़ा की कर्म फिल्म से अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर नजर आईं। बतौर वयस्क अभिनेत्री उन्होंने 1989 में मलयालम फिल्म चाणक्य कमल हासन के साथ की। इसके बाद उन्होंने नरसिम्हा फिल्म से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की। रंगीला, पिंजर, जंगल, मस्त, कौन, जानम समझा करो, सत्या जैसी कई सुपरहित फिल्मे उर्मिला ने की हैं।

राजनीति में सफर

राजनीति में सफर

उर्मिला पिछले कुछ सालों से राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने 27 मार्च 2019 को कांग्रेस का हाथ थामा था। उन्होंने मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 10 सितंबर 2019 को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी पर आंतरिक राजनीति का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था। इसके बाद दिसंबर 2020 में उर्मिला ने शिवसेना का हाथ थाम लिया था। उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में वह शिवसेना में शामिल हुई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+