उर्जित पटेल होंगे नए आरबीआई गवर्नर, राजन की जगह लेंगे

नई दिल्ली। रघुराम राजन के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अगले गवर्नर कौन होंगे इस खुलासा हो गया है। उर्जित पटेल आरबीआई के नए गवर्नर होंगे।

urjit patel rajan

उर्जित पटेल लेंगे रघुराम राजन की जगह

कई दिनों से आरबीआई गवर्नर के पद को लेकर कयास लगाए जा रहे थे इस बीच केंद्र सरकार ने नए आरबीआई गवर्नर के तौर उर्जित पटेल को नियुक्त किया है।

उर्जित पटेल चार सितंबर को अपना पद संभालेंगे, जब रघुराम राजन आरबीआई गवर्नर के तौर पर अपना तीन साल कार्यकाल पूरा करेंगे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उर्जित पटेल का चुनाव आरबीआई गवर्नर के तौर पर किया है। 4 सितंबर को वह अपना कार्यकाल संभालेंगे जो तीन साल के लिए होगा।

वर्तमान में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर हैं उर्जित पटेल

रघुराम राजन के गवर्नर का पद संभालने से पहले उर्जित पटेल ने 11 जनवरी 2013 में केंद्रीय बैंक में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर का पदभार संभाला था।

इस साल की शुरूआत में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था लेकिन 8 जनवरी 2016 पद को उनका कार्यकाल फिर बढ़ा दिया गया। वह मौद्रिक नीति तय करने वाले विभाग के प्रमुख थे।

2013 में उन्होंने डिप्टी गवर्नर का पदभार संभाला

उर्जित पटेल जाने-माने अर्थशास्त्री और बैंकर हैं। वर्तमान वह भारतीय रिजर्व बैंक में डिप्टी गवर्नर के पद पर कार्यरत हैं। वह बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के सलाहकार भी रह चुके हैं। इनका जन्म 28 अक्टूबर 1963 में हुआ।

उर्जित पटेल ने अपना ग्रेजुएशन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से किया। 1986 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय उन्होंने एफ. फिल डिग्री हासिल की।

उन्होंने 1990 में येल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट का उपाधि हासिल किया। वह केन्याई नागरिक के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+