Uri encounter: जम्मू कश्मीर के DGP का बयान- उरी में पिछले साल जैसे हमले की थी साजिश
बारामुला। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ उरी सेक्टर के काल्घा में हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया। जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने कहा है कि आतंकी पिछले साल जैसी घटना को अंजाम देना चाहते थे, जिसे सेने ने नाकाम कर दिया है। फिलहाल सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 आतंकी अभी भी उसी एरिया में छुपे हुए हैं। अभी किसी भी आंतकी के पकड़े जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आतंकियो ने बारामुला के सोपोर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच के पास ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 3 लोग घाल भी हुए हैं। इसी के बाद सेना इन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इससे पहले 10 सितंबर को सुरक्षा बलों ने कहा था कि उन्होंने दो आतंकियों को मार गिराया है। यह भी बताया गया था कि एक आतंकी ने आत्म समर्पण कर दिया है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में हुई थी। पांथा चौक पर हुए आतंकी हमले में घायल 5 पुलिसवालों में से एक पुलिसवाले की मौत 1 सितंबर को हो गई थी।
पांथा चौक पर आतंकियों ने सुरक्षा बलों की एक बस पर हमला किया था, जिसके बाद 5 पुलिस वाले बुरी तरह से घायल हो गए थे। गंभीर चोट की वजह से ही 1 सितंबर को एक पुलिसवाले की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications