मध्य प्रदेश में यूरिया की कमी पर बोले शिवराज, कांग्रेस निराधार आरोप नहीं लगाए

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जिस तरह से मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में यूरिया की कमी को लेकर केंद्र सरकार को फोन करके जल्द से जल्द यूरिया की मुहैया कराने की बात कही थी, उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अहम बयान दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस सत्ता में है, उन्हें निराधार आरोप लगाने से बचना चाहिए और सरकार को कुशलतापूर्वक चलाना चाहिए। शिवराज ने कहा कि प्रदेश को 15 दिसंबर तक पहले ही 4 लाख मीट्रिक टन यूरिया मुहैया कराया जा चुका है, लिहाजा इसे किसानों के बीच सही तरीके से बांटना चाहिए।

shivraj

आपको बता दें कि इससे पहले यह मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी कि प्रदेश में यूरिया की कमी है, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री कलनाथ ने केंद्रीय मंत्री गोयल और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा को फोन किया था। कमलनाथ ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस मामले पर काफी देर तक सघन चर्चा भी की थी। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में कुल 3 लाख 70 हजार मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत होती है, लेकिन जानकारी के अनुसार इस महीने प्रदेश को सिर्फ 1 लाख 90 हजार मीट्रिक टन ही खाद प्राप्त हुआ। प्रदेश में हर रोज तकरीबन 8 रैक यूरिया की जरूरत होती है।

कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री से 85 रैक यूरिया की मांग की है, जिसे केंद्र सरकार ने पूरा करने का आश्वासन दिया है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की वजह से खाद की सप्लाई में फर्क देखने को मिला है। लेकिन जिस तरह से शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया है कि पहले से ही प्रदेश में 4 लाख मीट्रिक टन यूरिया है उसके बाद एक बार फिर से कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के नाम हुए फाइनल, भूपेश बघेल ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण के लिए मांगा समय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+