2019-20 की आखिरी तिमाही में शहरी बेरोजगारी दर कितनी बढ़ी ? ये रहे आंकड़े
नई दिल्ली। Urban Unemployment rate: 2019-20 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च 2020) में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर पिछली तिमाही से 1.2 प्रतिशत से बढ़कर 9.1 प्रतिशत पहुंच गई। पिछली तिमाही अक्टूबर-नवम्वबर 2020 के बीच शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 7.9 प्रतिशत थी। बेरोजगारी की यह दर अपनी पिछली से तो बढ़ी है लेकिन अगर पिछले साल की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2019 (9.3%) से तुलना तो करें तो स्थिति थोड़ी ठीक है।

भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यान्वयन मंत्रालय ने 2019-20 की आखिरी तिमाही के श्रम बल सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें ये जानकारी सामने आई है।
वहीं जुलाई से सितम्बर 2019 के बीच शहरों में बेरोजगारी की दर 8.4 प्रतिशत रही है जबकि अप्रैल-जून 2019 में यह दर 8.9 प्रतिशत रही है। अक्टूबर से दिसम्बर 2018 के बीच यह दर 9.9 प्रतिशत रही है।
जनवरी-मार्च 2020 के दौरान शहरी क्षेत्र में 15 से 29 आयु वर्ग के बीच बेरोजगारी दर 21.1 प्रतिशत है जो कि अक्टूबर-दिसम्बर 2019 के मुकाबले (19.2%) बढ़ी है। शहरी क्षेत्र में महिलाओं की बेरोजगारी दर भी बढ़कर 10.5 प्रतिशत पहुंच गई है जो पिछली तिमाही में 9.8 प्रतिशत रही है। वहीं पुरुषों की बेरोजगारी दर 8.7 प्रतिशत दर्ज की गई है जो पिछली तिमाही में 7.3 प्रतिशत थी।












Click it and Unblock the Notifications