#UPTET Admit Card 2017 जारी @ Upbasiceduboard.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी यूपीटीईटी (UPTET 2017) का एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया है।
Recommended Video

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी यूपीटीईटी (UPTET 2017) का एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया है। इस वेबसाइट को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। यूपीटीईटी की परीक्षा 15 अक्टूबर को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस साल UPTET 2017 में लगभग 9.76 लाख अभ्यार्थियों ने फार्म भरा है। इसमें से 3.49 लाख लोगों ने प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने के लिए यह फार्म भरा है तो वहीं 6.27 लाख लोगों ने माध्यमिक स्कूलों में टीचर बनने के लिए फार्म भरा है। अगर आप भी अपना UPTET का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए परेशान हैं तो आइए हम आपको आसान तरीके से बताते हैं कि इस कैसे बोर्ड की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
- यहां आपको 'Click Here For UPTET- 2017' नाम से एक लिंक दिखेगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें हिन्दी में 'प्रवेश पत्र डाउनलोड करें' लिखा होगा। आपको इसी पर क्लिक करना होगा।
- इस बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आपसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि पूछा जाएगा, जिसे आपको भरना होगा।
- इसे भरने के बाद नीचे 'Proceed'लिखा होगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा
- इसके बाद आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं

15 अक्टूबर को होगी परीक्षा
UPTET की परीक्षा 15 अक्टूबर को 2 पालियों में होगी। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा में सभी प्रश्नों के चार उत्तर दिए होंगे जिनमें से अभ्यार्थियों को एक सही उत्तर का चुनाव करना होगा। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे खत्म होगी। पहली पाली में उन अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी जिन्होंने पहली से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए आवेदन किया है और दूसरी पाली में उन अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी, जिन्होंने छठी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए आवेदन किया है। ये भी पढ़ें- 32 हजार से ज्यादा नहीं दे पाएंगे UPTET-2017, Admit Card चेक कर देखें अपना नाम

इन तारीखों को रखें याद
- प्रवेश पत्र- 5 अक्टूबर, 2017
- परीक्षा- 15 अक्टूबर, 2017
- उत्तर कुंजी- 17 अक्टूबर, 2017
- असहमति दर्ज कराने की डेट- 21 अक्टूबर, 2017












Click it and Unblock the Notifications