UPSC के नतीजे आएंगे आज, देखें परिणाम
नयी दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा परिणाम आज आने वाले है। यूपीएससी की ओर से आज साल 2014 के परिणाम आने वाले हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि आयोग व्यक्तित्व परीक्षणों या साक्षात्कारों के संपन्न होने के महज चार दिन के भीतर ही अंतिम परिणाम की घोषणा करेगा।
गौरतलब है कि प्रशासनिक सेवाओं के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार - में संपन्न होती है। इस परीक्षा के द्वारा आईएस, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा सहित कई अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।
इस साल देश भर के 59 केंद्रों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। 24 अगस्त 2014 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। करीब 9.45 लाख अ5यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था। जिसमें 16,933 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।