माता सीता पर ऐसा क्या बोल गए मशहूर टीचर विकास दिव्यकीर्ति कि जमकर हो रहा है विवाद, जानिए पूरा माजरा

माता सीता पर ऐसा क्या बोल गए मशहूर टीचर विकास दिव्यकीर्ति कि जमकर हो रहा है विवाद, जानिए पूरा माजरा

Vikas Divyakirti Controversy: देश के सबसे मशहूर शिक्षक डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने रामायण को लेकर भगवान राम और माता सीता पर एक ऐसी टिप्पणी की है, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर हैशटैग BanDrishtiIAS के साथ विकास दिव्यकीर्ति को प्रतिबंधित करने की मांग की जा रही है। कोचिंग इंस्टीट्यूट दृष्टि आईएएस के फाउंडर विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह माता सीता की तुलना, ''कुत्ते द्वारा चाटे गए घी'' से कर रहे हैं। इनके इस वीडियो पर सैकड़ों लोगों ने आपत्ति जताई है। आरएसएस नेता साध्वी प्राची ने BanDrishtiIAS हैशटैग चलाया और इनकी आलोचना की। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि उनका ये वीडियो आधा-अधुरा है। आइए जानें क्या है पूरा माजरा।

माता सीता को लेकर क्या बोले विकास दिव्यकीर्ति?

माता सीता को लेकर क्या बोले विकास दिव्यकीर्ति?

विकास दिव्यकीर्ति के जिस वीडियो को साध्वी प्राची ने शेयर किया है, उसमें विकास कह रहे हैं, ''वाल्मीकि रामायण के आसपास एक अन्य रचनाकार ने संस्कृत में एक श्लोक में लिखा है, 'जब राम ने रावण का वध किया तो सीता राम के पास खुशी से आ रही थी, तो सीता माता को राम ने रोकते हुए कहा, ''हे सीते अगर तुम्हें लगता है कि युद्ध मैंने तुम्हारे लिए लड़ा है तो तुम्हारी गलतफहमी है। युद्ध मैंने तुम्हारे लिए नहीं बल्कि ,युद्ध अपने कुल के सम्मान के लिए लड़ा है। रही तुम्हारी बात तो जैसे कुत्ते द्वारा चाटे जाने के बाद घी भोजन योग्य नहीं रहा जाता है वैसे ही अब तुम मेरे योग्य नहीं हो।''

'जरा सोचिए कि ऐसे लोग कैसी सोच वाले IAS अफसर तैयार करेंगे...'

'जरा सोचिए कि ऐसे लोग कैसी सोच वाले IAS अफसर तैयार करेंगे...'

साध्वी प्राची ने हैशटैग BanDrishtiIAS के साथ वीडियो शेयर कर इसे रिट्वीट करने को कहा है। वहीं एक समाजिक कार्यकर्ता Jyot Jeet (वैरिफाइड अकाउंट) ने लिखा, ''आईएएस की कोचिंग दे रहा ये शख्स, 'मां सीता की तुलना कुत्ते द्वारा चाटे गए घी से कर रहा है', ये मां सीता का अपमान है...। जरा सोचिए कि ऐसे लोग कैसी सोच वाले IAS अफसर तैयार करेंगे। क्या इस व्यक्ति पर कार्यवाही नहीं होनी चाहिए...?' ट्विटर पर कई लोगों ने इस हैशटैग के साथ इस वीडियो को शेयर कर विकास दिव्यकीर्ति की आलोचना की है और कहा है कि ये बयान हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं।

समर्थन करने वालों ने शेयर किया पूरा वीडियो

समर्थन करने वालों ने शेयर किया पूरा वीडियो

सोशल मीडिया पर शिक्षक डॉ विकास दिव्यकीर्ति के कई समर्थन करने वाले भी सामने आ गए हैं। उनका कहना है कि शिक्षक डॉ विकास दिव्यकीर्ति के जिस वीडियो को लेकर उनको ट्रोल किया जा रहा है, वो आधा-अधूरा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो में विकास दिव्यकीर्ति का पूरा बयान है। जिसमें वो कह रहे हैं कि, ''राम ने कभी ऐसा नहीं कहा कि सीता उनके योग्य नहीं है। ये लेखक और रचनाकार के विचार होते हैं, जो वह चरित्र (राम) के मुंह से रखते हैं। तुलसीदास ने अपने रामायण में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया है...क्योंकि उन्हें पता था कि अगर वो महिलाओं के खिलाफ और उनके चरित्र पर कोई भी बात करेंगे तो उस वक्त की महिलाएं उनका बैंड बजा देंगी।''

'कुते वाला कथन, किसी ग्रंथ में कवि द्वारा कहा गया है...'

'कुते वाला कथन, किसी ग्रंथ में कवि द्वारा कहा गया है...'

एक सपोर्टर ने कहा, ''पहले पूरा वीडियो देखो उसके बाद आंकलन किया करो। हम सनातनी है मूर्ख नही। गंदी राजनीति और साध्वी प्राची जैसे कम समझदार लोगो के चक्कर मे न पड़े। शिक्षा के मंदिरों को इससे दूर रखें, कुते वाला कथन, किसी ग्रंथ में कवि द्वारा कहा गया है।'' कई लोगों ने डॉ विकास दिव्यकीर्ति का समर्थन किया है और उनके पूरे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

सपोर्टर ने शेयर किया ये वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+