Ishita Kishore Interview: टॉपर इशिता किशोर ने कैसे की UPSC की तैयारी, वायरल हुआ इंटरव्यू वीडियो

UPSC Topper Ishita Kishore: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा-2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इशिता किशोर ने टॉप किया है। रिजल्ट www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

UPSC Topper Ishita Kishore Mock Interview

UPSC 2022 Topper Ishita Kishore Interview Video: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 23 मई को यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। इशिता किशोर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर हैं। सोशल मीडिया पर #IshitaKishore और #UPSC टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ इशिता किशोर का मॉक इंटरव्यू वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देखकर आपको पता चल पाएगा कि ऑल इंडिया टॉपर रैंक-1 लाने वाली इशिता किशोर ने UPSC की तैयारी कैसी की थी। ये एक मॉक इंटरव्यू वीडियो है। (UPSC Topper Ishita Kishore Mock Interview) यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र इंटरव्यू की तैयारी कैसे करते हैं, इसका अंदाजा आपको ये वीडियो देखकर लग जाएगा।

बता दें कि इशिता ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है और यह पहली बार था जब उन्होंने इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई किया था। इससे पहले वो दोनों प्रयास में इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। यूपीएससी परीक्षा के लिए इंटरव्यू राउंड आखिरी राउंड होता है।

इस मॉक इंटरव्यू वीडियो में इशिता कॉलेजियम सिस्टम, रूस-चीन के साथ भारत के संबंध, देश की अर्थव्यवस्था, निजीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रख रही हैं। इसके अलावा वीडियो में इशिता अपनी जिंदगी और पसंद-नापसंद के बारे में भी बात कर रही हैं।

UPSC Topper Ishita Kishore Mock Interview: यहां देखें टॉपर इशिता किशोर का मॉक इंटरव्यू वीडियो

Who is UPSC Topper Ishita Kishore: कौन हैं इशिता किशोर

इशिता किशोर दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 2017 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से डिग्री ली थी। इशिता किशोर ने ग्रेजुएशन के बाद अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young) के साथ रिस्क एडवाइजरी में काम किया था।

इशिता किशोर एक खिलाड़ी भी हैं। वह अपने स्कूल के समय से ही एक अच्छी ऑलराउंडर रही हैं। इशिता किशोर ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। इनके पिता एयरफोर्स अधिकारी हैं। इशिता किशोर ने दिल्ली में वायु सेना बाल भारती स्कूल और एसआरसीसी की छात्रा रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+