UPSC Result 2017: पान चलाने वाले के बेटे ने पास की सिविल सर्विस परीक्षा, लोन लेकर की थी पढ़ाई
शिद्दत, लगन, मेहनत और कुछ कर गुजरने की एक कहानी लखनऊ में भी देखने को मिली जहां एक पान की दुकान चलाने वाले के बेटे ने यूपीएससी में 187वीं रैंक हासिल की है। लखनऊ के ईश्वर कुमार कांदू ने चौछे प्रयास में यूपीएससी में सफलता हासिल कर घर वालों का मान बढ़ा दिया है।

लखनऊ। शुक्रवार को यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2017 के परिणाम जारी किए गए। इस बार यूपीएससी की परीक्षा में कई ऐसे लोग बाजी मार ले गए हैं, जिनके पास यहां तक पहुंचने के सही साधन मौजूद नहीं थे लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वो इस मुकाम तक पहुंच गए। शिद्दत, लगन, मेहनत और कुछ कर गुजरने की एक कहानी लखनऊ में भी देखने को मिली जहां एक पान की दुकान चलाने वाले के बेटे ने यूपीएससी में 187वीं रैंक हासिल की है। लखनऊ के ईश्वर कुमार कांदू ने चौछे प्रयास में यूपीएससी में सफलता हासिल कर घर वालों का मान बढ़ा दिया है।

आजमगढ़ से की शुरुआती पढ़ाई
ईश्वर लखनऊ के रहने वाले हैं और उनके शिव प्रसाद गुप्ता पिता शहर में गणेशगंज में पान की दुकान चलाते हैं। शुरू से ही पढ़ाई में होशियार ईश्वर ने शुरुआती स्कूलिंग आजमगढ़ से की है। आजमगढ़ उनका ननिहाल है और वहीं महाराजगंज में उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद इंटर करने के लिए ईश्वर लखनऊ आ गए और मोंटफोर्ट कॉलेज से 73 फीसदी के साथ 12वीं पास की। इसके बाद ईश्वर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए गाजियाबाद आ गए।

पिता ने पढ़ाई के लिए लिया लोन, ईश्वर ने खुद चुकाया
ईश्वर ने साल 2013 में गाजियाबाद कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया। इसके बाद ईश्वर ने कई प्राइवेट कंपनियों में काम किया। पढ़ाई के लिए पिता ने जो 3.85 लाख रुपये का लोन लिया था, वो भी खुद ईश्वर ने ही चुकाया। शुरुआती कुछ किश्तें तो पिता ने भर दीं, लेकिन इसके बाद ईश्वर ने खुद अपनी पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाली। फिर ईश्वर सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए।

घरवालों की खुशी का नहीं है ठिकाना
उन्होंने इस बार यूपीएससी पास करने से पहले तीन बार और कोशिश की थी, लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लगी चौथी कोशिश में ईश्वर को 187 रैंक प्राप्त हुई। ईश्वर के अफसर बनने से पूरे घर में खुशी का माहौल है। पान की दुकान चलाने वाले पिता की खुशी का ठिकाना है नहीं है, वहीं मां की आंख से खुशी के आंसू छलके ही जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दिन में मजदूरी-रात को प्लेटफॉर्म का बिछौना, रुला देगी UPSC में सफलता पाने वाले इस युवक की कहानी
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications