आईएएस की तैयारी करने वालों के लिए अहम खबर
नई दिल्ली। सिविल सर्विस परीक्षा को लेकर यूपीएससी बड़े बदलाव की तैयारी में है। यूपीएससी अपनी सबसे प्रतिष्ठित आईएएस की परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की ऊपरी उम्र सीमा को घटा सकती है।

अभ्यर्थियों की उम्र को लेकर यूपीएससी ले सकती है बड़ा फैसला
यूपीएससी अगर इस योजना को लागू करती है तो आईएएस की परीक्षा देने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की ऊपरी उम्र सीमा 26 वर्ष होगी, जो फिलहाल 32 वर्ष है।
यूपीएससी, फिलहाल सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों पर ही इस बदलाव को लागू करने पर विचार कर रही है। आरक्षित वर्ग को इससे अलग रखा गया है।
इस फैसले को अगर लागू किया जाता है तो आईएएस की परीक्षा देने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 26 वर्ष की उम्र तक ही इसकी तैयारी कर सकते हैं। इससे ज्यादा कि उम्र होने पर वह इसमें शामिल नहीं सकते हैं।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की ऊपरी उम्र सीमा घट सकती है
वर्तमान में आईएएस की परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की शुरूआती उम्र 21 साल है, जबकि ऊपरी उम्र 32 साल है।
हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की उम्र सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनकी ऊपरी उम्र सीमा 37 साल है।
सूत्रों के मुताबिक यूपीएससी उम्र सीमा घटाने पर लगातार विचार कर रहा है, लेकिन इस पर आखिरी फैसला सरकार ही लेगी।












Click it and Unblock the Notifications