UPSC IAS Toppers 2023: कौन हैं यूपीएससी टॉपर गरिमा लोहिया और उमा हरति?
UPSC IAS Toppers 2023: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2022 के फाइनल नतीजे जारी हो गए है। इस बार भी टॉप 3 में लड़कियां बाजी मारी है। इशिता किशोर टॉपर बनी हैं। वहीं गरिमा लोहिया सेकेंड और उमा हरति को तीसरा स्थान मिला है।

UPSC Toppers 2023: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने साबित कर दिया कि वो ही लड़कों से आगे हैं। ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR) टॉप 3 में बेटियों ने कब्जा जमाया है। यूपी की इशिता किशोर ने पहला स्थान, बिहार की गरिमा लोहिया ने दूसरी रैंक और तीसरी रैंक तेलंगाना की उमा हरति एन ने हासिल की है।
लगातार दूसरे साल यूपी की बेटी ने बाजी मारी है। पिछले साल बिजनौर की रहने वालीं श्रुति शर्मा ने UPSC परीक्षा में टॉप किया था। वहीं इस बार ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने पूरे देश में फर्स्ट रैंक बनाई है। इसके अलावा दूसरी रैंक पर गरिमा लोहिया और तीसरी पर उमा हरति एन हैं।
8 साल पहले गरिमा के पिता का निधन
बिहार की गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर राज्य का नाम ऊंचा किया है। गरिमा बक्सर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने यहीं से सिविल सेवा एग्जाम की तैयारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गरिमा किरोड़ीमल कॉलेज डीयू से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। जिसके बाद वापस घर लौट आईं।
गरिमा लोहिया के पिता नारायण प्रसाद लोहिया का निधन 8 साल पहले हो गया था। गरिमा ने कोविड लॉकडाउन के दौरान UPSC की तैयारी करने का फैसला किया, हालांकि उनको पहले प्रयास में निराशा हाथ लगी, लेकिन दूसरे अटेम्प्ट में दूसरी रैंक हासिल की।
उमा हरति एन का तीसरा स्थान
इसी के साथ तीसरी रैंक लाने वाली तेलंगाना की बेटी उमा हरति एन हैं। उमा ने आईआईटी-हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में नृविज्ञान (Anthropology ) के साथ परीक्षा पास की। अपनी पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए सिविल सेवा कोचिंग संस्थान में 6 महीने तक ऑनलाइन काम किया है।
आपको बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें 320 महिलाएं और 613 पुरुष हैं। इस साल टॉप 25 उम्मीदवारों में 14 लड़कियां और 11 लड़कों का नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications