अपने गढ़ में गरजी सोनिया, कहा उसूलों पर रहकर वापसी करेगी कांग्रेस

सोनिया ने रायबरेली में आयोजित ‘आभार सभा‘ में कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा '‘देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मुझे गहरा दुख है कि उसके बाद भी कम सीटें मिली। कोई ना कोई कारण जरूर रहा ह। कुछ बातें सामने आई भी हैं, जिनको मैं बराबर देख रही हूं, इसके लिए कारगर कदम उठाउंगी।''
मार दिया देशप्रेम
उन्होंने कहा कि हम अपने बुनियादी उसूलों पर चलकर कांग्रेस का पुराना गौरव वापस लाएंगे। कांग्रेस जिन क्षेत्रों में हारी है, वहां के लोगों का विश्वास फिर से हासिल करना होगा। इस काम में मैं सबसे आगे चलूंगी। जब तक कांग्रेस की आन-बान-शान को वापस नहीं ला देंगे तब तक चैन से नहीं बैठूंगी।
सोनिया ने कहा कि हमें नए जज्बे से काम करना शुर करना होगा। विधानसभाओं, नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों, जहां भी कांग्रेस के लोग हैं, उन्हें जनता के मुद्दों को उठाकर उसका साथ देना होगा। राह मुश्किल जरूर है लेकिन चुनौती भरे इस रास्ते पर भरपूर परिश्रम से चलना होगा। विश्वास है कि मंजिल हासिल होगी व जल्द ही जनता कांग्रेस की भावनाएं समझ पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications