वेंकैया नायडू के बाद गोपालकृ्ष्ण गाँधी ने भी किया नामांकन
वेंकैया नायडू के बाद गोपालकृ्ष्ण गाँधी ने भी किया नामांकन, दोनों ही नेताओं के नामांकन के वक्त तमाम दिग्गज नेता रहे मौजूद।
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने आज पीएम मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली सहित तमाम नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। तमाम नेताओं के साथ ही वेंकैया नायडू नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे।

गोपालकृष्ण ने भी दाखिल किया नामांकन
वेंकैया नायडू के बाद विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी भी अपना नामांकन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, डेरेक ओ ब्रायन, डी राजा, सीताराम येचुरी समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
18 दलों ने किया समर्थन
वहीं दूसरी तरफ यूपी के उम्मीदार गोपालकृष्ण गांधी ने नामांकन से पहले कहा कि मुझे उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए मैं पार्टियों का आभार करता हूं। मैं इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेता हूं। उन्होंने कहा कि भारत में विपक्ष एक बड़ा पक्ष है, मुझे 18 राजनितिक दलों ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है।
सोमवार को नायडू को किया गया था उम्मीदवार घोषित
आपको बता दें कि वेंकैया नायडू को एनडीए की ओर से सोमवार को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह मौजूदा समय में वेंकैया नायडू केद्र सरकार के शहरी विकास मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री थे। ऐसे में वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित करने के बाद यह अहम मंत्रालय खाली हो गया है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि यह पद किसे दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications