यूपी का 'प्रधान' गांव से कहकर जाता था राजनीतिक काम से जा रहा मुंबई, वहां करता था चोरी

मुंबई। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला एक शख्स मुंबई में कई चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। ये शख्स खुद को प्रतापगढ़ के एक गांव का प्रधान बताया था। काफी शातिराना अंदाज में चोरी करने वाला इस चोर को मुंबई पुलिस ने मीरा रोड से गिरफ्तार किया है। आसिफ अब्दुल शेख नाम के इस शख्स पर फ्लैट से गहने और रुपए की चोरी के अलावा एटीएम से भी चोरी का आरोप है। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग की मदद से इसे गिरफ्तार किया गया है।

गांव में दिखाता था रौब

गांव में दिखाता था रौब

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार शातिर चोर उत्तर प्रदेश के गांव में प्रधान बनकर रौब झाड़ता था और मुंबई में राजनेताओं से मिलने की बात कहकर जाता था लेकिन वहां चोरी करता था। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि मुंबई के कई थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आसिफ ने 22 नवंबर को मीरा रोड के शीतल नगर में एक फ्लैट में गहनों की चोरी की, साथ ही एटीएम कार्ड चुराकर नगद रुपये भी निकाल लिए।

पहचान छुपाने के लिए ओढता था हैट

पहचान छुपाने के लिए ओढता था हैट

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीकांत पाडुले के मुताबिक आसिफ काफी शातिराना तरीके से चोरी करता था। उसकी पहचान ना जाहिर हो, इसके लिए आसिफ हमेशा टोपी पहनकर चोरी करने जाता था ताकि सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा ना आए। साथ ही वह चोरी के लिए वह अपनी कार से आता था लेकिन काफी दूर खड़ी करता ताकि उसका नंबर भी सीसीटीवी में ना आए।

कार की वजह से आया पकड़ में

कार की वजह से आया पकड़ में

मीरा रोड पर जब उसने चोरी को अंजाम दिया तो भी उसने कार को दूर खड़ा किया था लेकिन जहां कार खड़ी थी, वहां एक दूसरा सीसीटीवी कैमरा लगा था। एक कैमरे में कार तस्वीर तो कैद हो गई लेकिन उसका नंबर साफ नहीं दिख पाया वहीं दूसरी तरफ लगे सीसीटीवी में कार का नंबर स्पष्ट दिख गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+