यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने की आत्महत्या, मुंबई में बिल्डिंग से लगाई छलांग

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारी ने मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मामले में पत्नी ने इसकी बड़ी वजह बताई है।

Representational Image death

मुंबई में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदकर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अधिकारी विमलेश कुमार औदिच्य ने आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की है। जब औदिच्य ने मुंबई के तिलक नगर स्थित तारा गगन आवासीय परिसर की एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से अचानक छलांग लगा दी। उन्हें तत्काल राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि औदिच्य की मौत ऊंचाई से गिरने से लगी गंभीर चोटों के कारण हुई है।

विमलेश कुमार औदिच्य उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में कार्यरत थे। उन्हें पिछले साल लखनऊ में पर्यटन विभाग के उप निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया था। उनका कार्यालय मुंबई में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में था।

पुलिस ने आगे कहा कि औदच्या की पत्नी ने दावा किया कि तनाव और घर से दूर रहने के कारण औदच्या ने दो महीने पहले इस्तीफा दे दिया था, लेकिन यूपी पर्यटन विभाग ने उसे इस साल 31 मार्च तक काम करने के लिए कहा था। पत्नी ने दावा किया कि काम के तनाव के कारण औदिच्य ने इतना बड़ा कदम उठाया।

विमलेश कुमार औदिच्य की पत्नी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल लखनऊ में पर्यटन विभाग के उप निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया था। उनका कार्यालय मुंबई में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में था। हालांकि मामले अभी तक औदिच्या की पत्नी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Recommended Video

    Haryana के Bhiwani Case को लेकर Police को धमकी, Monu Manesar के समर्थन में महापंचायत |वनइंडिया हिंदी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+