छोटा राजन के शार्प शूटर खान मुबारक को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने छोटा राजन गैंग के शार्प शूटर खान मुबारक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से भारी मात्रा में असलहे मिले हैं। इस वक्त लखनऊ के एसजीपीजीआई थाने में खान मुबारक से पूछताछ की जा रही है। खान मुबारक महाराष्ट्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी छोटा राजन गैंग की गतिविधियों को देखता था।

खान मुबारक पर 5000 रुपए का इनाम भी रखा गया था। इसे उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले से गिरफ्तार किया गया है। यूपी एसटीएफ के एसएसपी मनोज तिवारी के नेतृत्व में इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। खान मुबारक को गिरफ्तार कर के यूपी एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
खान मुबारक पर तीन दर्जन से भी अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसे लेकर लगातार इसकी तलाश की जा रही थी और उस पर इनाम भी रख दिया गया था। खान मुबारक यूपी के अंबेडकर नगर का रहने वाला है। इसका भाई खान जफर उर्फ जफर सुपारी मुंबई में फिल्मी दुनिया में पैसे लगाने का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications