UP Police Insignia: यूपी पुलिस को मिला पहली बार प्रतीक चिन्ह, सिपाही से लेकर DGP तक की वर्दी पर आएगा नजर

उत्तर प्रदेश पुलिस को पहली बार अपना प्रतीक चिन्ह मिला है। डीजीपी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने इस प्रतीक चिन्ह का मंगलवार को अनावरण किया।

Up Police Insignia: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) को पहली बार अपना प्रतीक चिन्ह मिला है। डीजीपी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने इस प्रतीक चिन्ह का मंगलवार को अनावरण किया। इस चिन्ह को सिपाही से लेकर डीजीपी तक पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी अपनी वर्दी पर लगाएंगे। इसे शर्ट की दाहिनी जेब के ऊपर लगाया जाएगा।

नया चिन्ह सभी करेंगे धारण

नया चिन्ह सभी करेंगे धारण

उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रतीक चिन्ह में नीले व लाल रंग का प्रयोग किया गया है। इसमें अशोक की लाट के नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। नीचे उत्तर प्रदेश पुलिस और बीच में दो मछलियों की आकृति बनी है। नया प्रतीक चिन्ह को कांस्टेबल से लेकर डीजीपी स्तर तक के सभी रैंक की वर्दी पर लगेगा।

बाजू नहीं जेब के ऊपर लगेगा चिन्ह

बाजू नहीं जेब के ऊपर लगेगा चिन्ह

अभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारीवर्दी में बाजू पर उत्तर प्रदेश शासन का चिन्ह लगाते हैं। लेकिन अब यूपी पुलिस को अपना प्रतीक चिन्ह मिल गया है। मंगलवार को डीजीपी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस के नए लोगो का अनावरण किया

1863 में यूपी पुलिस बल की स्थापना

1863 में यूपी पुलिस बल की स्थापना


उत्तर प्रदेश पुलिस भारत गणराज्य के सबसे पुराने पुलिस विभागों में से एक है और दुनिया में सबसे बड़ा पुलिस बल है। इसे पुलिस अधिनियम 1861 के तहत वर्ष 1863 में संयुक्त प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय के रूप में स्थापित किया गया था। ये 159 वर्ष पुराना बल है।

15 अगस्त को की गई थी कल्पना

15 अगस्त को की गई थी कल्पना

यूपी पुलिस को प्रतीक चिन्ह देने से भारत के एक बड़े बल को पहचान मिलेगी। इसकी कल्पना 15 अगस्त को गई थी। वर्तमान में पंजाब, दिल्ली, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर व कुछ अन्य राज्यों की पुलिस के अपने प्रतीक चिन्ह हैं। वहीं अब यूपी पुलिस भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। डीजीपी मुख्यालय में आयोजित समारोह में डीडीपी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने इस प्रतीक चिन्ह का अनावरण मंगलवार को कर दिया।

159 वर्ष बाद मिला प्रतीक चिन्ह

159 वर्ष बाद मिला प्रतीक चिन्ह

उत्तर प्रदेश पुलिस बल की स्थापना हुए 159 वर्ष बीत चुके हैं। वर्तमान में दिल्ली, पंजाब, जम्मू- कश्मीर, त्रिपुरा समेत कई राज्यों की पुलिस के पास उनके प्रतीक चिन्ह हैं। लेकिन यूपी के पास अपना कोई प्रतीक चिन्ह नहीं था। वहीं अब लोगे के मायने में अब यूपी पुलिस भी भारत के पुलिस लोगो वाले अन्य राज्यों की लिस्ट में शामिल हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+