चौतरफा आलोचना के बाद UP पुलिस ने प्रियंका गांधी से मांगी माफी, पुलिसकर्मी ने खींचा था कुर्ता

चौतरफा आलोचना के बाद UP पुलिस ने प्रियंका गांधी से मांगी माफी, पुलिसकर्मी ने खींचा था कुर्ता

नोएडा: गौतम बुध नगर/नोएडा की पुलिस ने रविवार (4 अक्टूबर) को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से माफी मांगी है। प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने शनिवार (3 अक्टूबर) को हाथरस जा रही थी, जब डीएनडी फ्लाई-वे पर पुलिस ने उन्हें रोका था। इसी दौरान एक पुरुष पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़कर खींचा था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। चौतरफा आलोचना के बाद नोएडा पुलिस ने इस मामले पर खेद प्रकट किया है और जांच के आदेश दिए हैं।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi से बदसलूकी को लेकर Noida Police ने मांगी माफी, दिए जांच के आदेश | वनइंडिया हिंदी
    प्रियंका गांधी से माफी मांगते हुए जांच के आदेश

    प्रियंका गांधी से माफी मांगते हुए जांच के आदेश

    नोएडा पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, "नोएडा पुलिस को डीएंडडी (DND) पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस है। हम प्रियंका गांधी से भी माफी मांगते हैं।''

    उन्होंने आगे लिखा, "पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने घटना पर स्वत संज्ञान लेते हुए, एक वरिष्ठ महिला अधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए हैं। हम नोएडा पुलिस महिलाओं को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं की गरिमा, हमारे लिए सर्वोपरि है।'

    सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ हुए इस रवैये पर भड़के नेता

    सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ हुए इस रवैये पर भड़के नेता

    शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या यूपी में महिला पुलिस नहीं है। प्रियंका गांधी के साथ जो हुआ, वो लोकतंत्र की हत्या है। वहीं महाराष्ट्र की बीजेपी महिला नेता ने भी प्रियंका के साथ हुए रवैये के लिए यूपी पुलिस की आलोचना की थी और सीएम योगी आदित्यनाथ से जांच करने को कहा था।

    घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, हर कोई इसपर उत्तर प्रदेश पुलिस की आलोचना कर रहा है। महिला नेताओं ने इस घटना को शर्मनाक बताया है।

    शनिवार को DND पर हुआ जमकर हंगामा

    शनिवार को DND पर हुआ जमकर हंगामा

    प्रियंका गांधी को शनिवार (3 अक्टूबर) को DND फ्लाईवे पर उस समय धक्का दिया गया था जब वह अपने पार्टी कार्यकर्ता का पुलिस से लाठीचार्ज के दौरान बचाव कर रही थीं। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान नोएडा पुलिल ने उन्हें DND पर ही रोक दिया था।

    इसी हंगामे के दौरान प्रियंका गांधी एक कांग्रेस कार्यकर्ता को बचाने के लिए बैरिकेड से कूदते हुए दिख रही हैं। सम्भवत इसी दौरान प्रियंका गांधी के कुर्ते को पकड़कर एक पुरुष पुलिसकर्मी ने खींचा। हालांकि बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाय है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+