उत्तर प्रदेश के पीलीभीत बड़ा हादसा: बस और बोलेरो की टक्कर में 7 की मौत और 32 घायल
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बड़ा हादसा हो गया है। (Pilibhit Accident) पीलीभीत के पुरानपुर इलाके में बस और बोलेरो की भीषण टक्कर हुई है। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हो गए हैं। ये जानकारी 17 अक्टूबर की सुबह पीलीभीत के एसपी ने दी है।घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। जहां उनका इलाज जारी है। हादसा शनिवार ( 17 अक्टूबर) तड़के नेशनल हाइवे NH-730 हुई है।

मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहार सड़के हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।मामले में अधीक जानकारी के लिए इंतजार है।
7 dead and 32 injured after a bus and a Bolero collided with each other in Puranpur area: Jai Prakash, SP Pilibhit pic.twitter.com/l918gQiwIR
— ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2020
टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो (पिकअप वैन) के ड्राइवर की आंख लग रही थी, इसी दौरान उसने चलती बस में टक्कर मारी। जिसके बाद बस पलट गई है। मरने वाले 7 लोगों में से 6 बस के यात्री थे और एक शख्स पिकअप वैन में बैठा था।