उत्तर प्रदेश के राज्यपाल दे रहे हैं आजम खां को धमकी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। लेकिन इस बार आजम खां अपने आरोप को लेकर चर्चा में है। आजम ने यूपी के राज्यपाल राम नाईक पर उन्हें और उनके परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। [फेसबुक पर हुआ प्यार, अमेरिका से शाहजहांपुर खिंची चली आई अमेरिकी दुल्हनियां]
शनिवार को इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए आजम ने सीधे तौर पर राम नाईक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके परिवार को राम नाईक से खतरा है। उन्होंने कहा कि राम नाईक अपने गुर्गों से उनके परिवार को फोन, पत्र और सोशल मीडिया के जरिए धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सारी धमकियां राम नाईक के इशारे पर हो रही हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राम नाऊक ने पूर्व के राज्यपाल बीएल जोशी और टीवी राजेश्वर पर भी हमला बोला था। आजम खां ने कहा कि राम नाईक भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और मुसलमानों के खिलाफ यूपी में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार बहुत कमजोर हैं, राम नाईक हमें धमकियां देते हैं।
आजम खां यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि उन्होंने राम नाईक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है और वह सारे सबूतों को लेकर राष्ट्रपति के पास जायेंगे राज्यपाल की शिकायत करने। वहीं रामपुर की एसपी साधना गोस्वामी और रामपुरगंज थाने के एसओ राजेश सोलंकी ने कहा है कि उन्हें ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
इससे पहले शनिवार दोपहर, इलाहाबाद में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गवर्नर नाईक ने आजम के पत्र पर नाराजगी जताई थी। गवर्नर ने कहा कि उन्होंने कभी आजम खां पर व्यक्तिगत हमला नहीं किया है। सरकार में शामिल कोई भी व्यक्ति जब संविधान से हटकर काम करता है, वह तभी उसका विरोध करते हैं। इसके बावजूद आजम खां ने उन्हें जो पत्र भेजा है, वह आपत्तिजनक है।
गौरतलब है कि आजम खां ने पूर्व राज्यपाल टीवी राजेश्वर के बारे ऐसा बयान दिया था जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। आजम खां ने कहा था कि अगर इस देश में कोई कानून होता तो राज्यपाल को लाल किले पर तिरंगे की जगह फांसी से लटका दिया जाना चाहिए था।













Click it and Unblock the Notifications