लव मैरिज से भड़के परिवारवाले, बेटी को चारपाई में बांधकर जिंदा जलाया

मुरादाबाद। उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के आंवला गांव में ऑनर क‍िल‍िंग की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक महिला ने अपनी पसंद से शादी की तो उसके ही पर‍िवारवालों ने उसे आग के हवाले कर द‍िया। इससे मह‍िला की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। मुरादाबाद के एसपी (सिटी) आशीष श्रीवास्तव का कहना है "एक आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"

 लव मैरिज करने पर परिवारवालों ने महिला को ज‍िंंदा जलाया

गुल्‍फशा ने तीन साल पहले पड़ोस के ही साकिब से लव मैर‍िज की थी। मह‍िला का घर उसके ससुराल से महज 200 मीटर की दूरी पर था। रिपोर्ट के मुताबिक बिना घर वालों की रजामंदी और गैर ब‍िरादरी में शादी करने से महिला के घर वाले उससे काफी नाराज थे। जानकारी के मुताब‍िक मायके वालों ने महिला के ससुराल में जाकर इस घटना को अंजाम द‍िया। हालांक‍ि ससुराल वालों का आरोप है क‍ि वह पहले भी उस पर हमला कर चुके थे। घटना के बारे में मुरादाबाद के एसपी (सिटी) आशीष श्रीवास्तव ने बताया क‍ि "इस घटना में भाभी को बचाने आई ननद भी बुरी तरह झुलस गई है"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+