बॉलीवुड के लिए भैया अखिलेश ने खोल दिया दरवाजा, लखनऊ में बनेगी फिल्म सिटी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बॉलीवुड के लिए अपना रास्ता खोल दिया है। सरकार की ओर से बनाई गई नई फिल्म नीति के मुताबिक, अब जो लोग उप्र में फिल्म बनाने के इच्छुक होंगे, उन्हें सिंगल विंडो क्लियरेंस की सुविधा दी जाएगी, ताकि वे यहां आसानी से अपनी फिल्मों का निर्माण शुरू कर सकें। यह जानकारी उप्र सूचना विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने दी।

UP govt will give Single-window Clearance to film makers

लखनऊ में 5, कालिदास मार्ग यानी मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक समारोह में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। इस मौके पर सूचना विभाग के प्रमुख सचिव ने सिंगल विंडो क्लियरेंस की घोषणा की। कार्यक्रम में बोनी कपूर, दिव्या दत्ता, भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन सहित कई लोग मौजूद थे।

सहगल ने बताया कि फिल्मों के माध्यम से उप्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश में बनने वाली फिल्मों को राज्य सरकार की तरफ से अनुदान दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग उप्र में आकर अपनी फिल्में बनाएं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए 'फिल्म बंधु' नाम से एक वेबसाइट की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत उप्र में फिल्म बनाने की इच्छा रखने वाले को सिंगल विंडो क्लियरेंस की सुविधा दी जाएगी। साथ ही उप्र के हर जिले में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो जिले में शूट होने वाली फिल्मों को लेकर शासन और फिल्म निर्माता के बीच कड़ी का काम करेगा। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+