क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

उत्तर प्रदेश: सरकारी कर्मचारी ऑफिस में नहीं खा सकेंगे गुटखा, गिफ्ट लेने से पहले लेनी होगी इजाजत

उत्तर प्रदेश: सरकारी कर्मचारी ऑफिस में नहीं खा सकेंगे पान-गुटखा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को किसी भी तरह का गिफ्ट लेने से पहले उच्च अधिकारियों से इसकी इजाजत लेनी होगी। वहीं दफ्तर में गुटखा-पान वगैरह भी सरकरी कर्मचारी नहीं खा सकेंगे। दोनों ही मामलों में खिलाफ जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी किया गया आदेश

अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी किया गया आदेश

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) महेश गुप्ता ने कर्मचरियों और अधिकारियों को लिए आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, कोई भी कर्मचारी, अधिकारी सचिवालय या दूसरी सरकारी इमारतों में किसी भी प्रकार का गिफ्ट नहीं ले सकता है। सरकारी कर्मचारी को किसी भी गिफ्ट को स्वीकार करने से पहले उच्च अधिकारियों की परमिशन लेनी होगी। राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को भी इस फरमान से अवगत कराया गया है।

पान-गुटखा खाने पर भी बैन

पान-गुटखा खाने पर भी बैन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सरकारी कार्यालयों में गुटखा और पान चबाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। दफ्तर में बैठ कर पान या गुटखा खाने पर 500 रुपए का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा सरकारी इमारतों में आग्नेयास्त्रों की भी एंट्री को बैन कर दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, 9 बजे ऑफिस ना आने पर होगी कड़ी कार्रवाईयोगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, 9 बजे ऑफिस ना आने पर होगी कड़ी कार्रवाई

अधिकारियों को 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने का भी आदेश

अधिकारियों को 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने का भी आदेश

हाल ही में सीएम योगी ने अधिकारियों से हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने का आदेश दिया था। योगी ने अधिकारियों को सुबह 9 बजे से दफ्तर पहुंचकर 9 लेकर 11 बजे तक दफ्तर में आम लोगों की समस्याएं सुनने को भी कहा था।अधिकारियों के समय पर दफ्तर नहीं आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही गई है।

भड़कीले कपड़ों में नहीं कर सकेंगे ऐतिहासिक इमामबाड़ा का दीदार, जारी किया गया आदेशभड़कीले कपड़ों में नहीं कर सकेंगे ऐतिहासिक इमामबाड़ा का दीदार, जारी किया गया आदेश

Comments
English summary
up govt order employees cant take gifts without permission gutkha ban in office
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X