यूपी के कर्मचारियों को मिल सकता है केंद्र के समान वेतन

उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के लिए पे स्केल को लेकर बनी कमेटी ने कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर पे स्केल देने की सिफारिश की है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के लिए पे स्केल को लेकर बनी कमेटी ने कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर पे स्केल देने की सिफारिश की है।

1 जनवरी 2016 से बढ़ा हुआ वेतन देने की सिफारिश कमेटी ने कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से बढ़ा हुआ वेतनमान देने की सिफारिश की है।

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंप दी है।

rupees

कमेटी ने जल्द लागू करने की सिफारिश की कमेटी के सचिव अजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपने के साथ ही इसे जल्द से जल्द लागू किए जाने की भी संस्तुति की है।

माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट का अध्ययन कर जल्द ही सरकार राज्य कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है।सूत्रों की मानें तो कमेटी ने संस्तुतियों को जस के तस लागू करने की सिफारिश की है।

नए पे स्केल के बाद 1800 ग्रेड पे वालों को 18000 रुपए प्रति माह मिलेंगे जबकि सूबे चीफ सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी को 2.25 लाख रुपए तक का वेतन मिलेगा।

चुनाव से पहले हो सकती है घोषणा कमेटी ने अपनी सिफारिशों को दिसंबर माह की सैलरी में ही देने को कहा है।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश सरकार चुनाव की घोषणा से पहले ही इसका ऐलान कर सकती है।

माना जा रहा है कि जनवरी माह में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है लिहाजा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का ऐलान इसी माह हो सकता है।

हालांकि अभी इसपर कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है। 10 लाख पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ प्रदेश सरकार के इस नए वेतनमान का 24 लाख प्रदेश कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

जिसमें 8 लाख से अधिक कर्मचारी है, 5.50 तक शिक्षक और एक लाख शिक्षणेत्तर कर्मचारी है, इसके साथ ही 10 लाख पेंशनर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+