क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

UP चुनाव से पहले मजबूत पकड़ बनाने में जुटी आप, 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल यहां करेंगे किसान महापंचायत

UP चुनाव से पहले मजबूत पकड़ बनाने में जुटी आप, 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल यहां करेंगे किसान महापंचायत

Google Oneindia News

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके साथ ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं। दिल्‍ली में सत्‍ता पर काबिज आप आदमी पार्टी पहले ही ये पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी कुल मिलाकर यहां अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट चुकी है। आप 28 फरवरी को यूपी के मेरठ में किसान महापंचायत आयोजित कर रही है। इस किसान पंचायत को आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केरजरीवाल संबोधित करेंगे।

ak

अरविंद केजरीवाल किसान आंदोलन के समर्थन में ये किसानों की पंचायत करने जा रहे हैं। वो 28 फरवरी को मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर जहां किसान आंदोलन कर रहे हैं उस स्‍थान का दौरा करने के बाद ने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। 'आप' ने एक ट्वीट में कहा, 'आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। उन्‍होंने बताया कि उनकी पार्टी ने दिल्‍ली में प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों का समर्थन करने के लिए महापंचायत बुलाई है।'

उत्‍तर प्रदेश में आप पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आप पार्टी किसान हित के साथ पंचायत चुनाव एवं यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को जीत हासिल करवाने के लिए जुट चुकी है। उन्‍होंने कहा कि किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस, आरएलडी, समाजवादी पार्टी लगातार जनता के बीच है। इन पार्टियों ने महापंचायतों का दौरा किया है और वर्तमान समय में इसे चालू रखा है। इसको ध्‍यान में रखते हुए अब अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम यूपी में किसान महापंचायत करने का निर्णय लिया है।

आप के मेरठ प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत क्रांतिधरा मेरठ में होगी। इसके बाद गांव-गांव किसानों से संपर्क कर महापंचायत में आने का न्योता देने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निकल पड़ेगे।

प्रियंका गांधी ने शेयर की अपनी प्री वेडिंग तस्‍वीरें, फैमिली के इस खास सदस्‍य को किया यादप्रियंका गांधी ने शेयर की अपनी प्री वेडिंग तस्‍वीरें, फैमिली के इस खास सदस्‍य को किया याद

https://www.filmibeat.com/photos/nikita-sharma-64497.html?src=hi-oi
Comments
English summary
UP elections 2020, on February 28, Arvind Kejriwal will do Kisan Mahapanchayat
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X