लव जिहाद करने वालों पर बरसे योगी, कहा- नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव भी हो रहे हैं। जिसके चलते शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मल्हनी उपचुनाव के लिए ताहिरपुर में वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर जनसभा को संबोधित किया। साथ ही लव जिहाद करने वालों को मंच से ही चेतावनी दे डाली।
Recommended Video
सीएम योगी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अब कह दिया है कि दूसरे धर्म के लड़के/लड़की से शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना जरूरी नहीं है। अगर किहीं पर ऐसा होता है, तो उसे मान्यता ना दी जाए। ऐसे में सरकार भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अपनी पहचान छिपाकर हमारी बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं, वो सुधर जाएं, अन्यथा उनकी 'राम नाम सत्य' की यात्रा हो शुरू हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
वहीं मल्हानी में सीएम योगी ने बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह के लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि हमारे लिए पूरा देश एक परिवार है, जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए उनका परिवार ही उनका देश है। इस वजह से वो इसके आगे नहीं देख सकते।
हरियाणा: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप
हाईकोर्ट
में
क्या
था
मामला?
दरअसल
एक
मुस्लिम
लड़की
और
हिंदू
ने
शादी
की
थी।
इसके
बाद
उन्होंने
इलाहाबाद
हाईकोर्ट
में
सुरक्षा
समेत
अन्य
समस्याओं
के
समाधान
के
लिए
याचिका
डाली।
जिसकी
सुनवाई
के
बाद
लड़की
ने
29
जून
2020
को
हिंदू
धर्म
स्वीकार
किया
और
एक
महीने
बाद
31
जुलाई
को
विवाह
कर
लिया।
कोर्ट
ने
कहा
कि
रिकार्ड
से
स्पष्ट
है
कि
शादी
करने
के
लिए
धर्म
परिवर्तन
किया
गया
है।
ऐसे
में
ये
मान्य
नहीं
होगा।