UP Budget Session Video: राज्यपाल आनंदी बेन की किस बात पर CM Yogi ने थपथपाई मेज? वीडियो में देखें क्या हुआ
UP Budget Session Video: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को दिलचस्प नजारा देखने को मिला। परंपरा के मुताबिक, पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण दिया। इस बीच लगातार हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आपके समय में ये जीरो था, जीरो। उनके इस बयान पर सदन में हलचल मच गई। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ मुस्कुराते हुए मेज थपथपाते दिखे।
राज्यपाल की इस टिप्पणी के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सत्ता पक्ष के बाकी विधायक हंसने लगे। सीएम ने मुस्कुराते हुए मेज थपथपाई। उनके साथ पूरा मंत्रिमंडल भी इस प्रतिक्रिया में शामिल दिखा। बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा होना तय है। विपक्षी विधायकों ने इसी झलक पहले ही दिन दिखा भी दी है।

UP Budget Session Video: सदन में जमकर हंगामा
दरअसल, राज्यपाल विधानसभा में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर रही थीं, तभी विपक्षी दलों के विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच आनंदीबेन पटेल ने कड़े शब्दों में कहा कि मौजूदा सरकार ने जिन योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है, वे विपक्ष के कार्यकाल में शून्य के बराबर थीं।
इस घटनाक्रम के बाद सदन का माहौल और गरमा गया। विपक्षी दलों ने राज्यपाल के बयान पर आपत्ति जताते हुए विरोध तेज कर दिया। इतना तय है कि बजट सत्र के आने वाले दिनों में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहेगा। संसद के बजट सत्र में भी जमकर हंगामा हो रहा है और ऐसा ही नजारा यूपी विधानसभा में भी देखने को मिला।
UP Vidhan Sabha Budget Session: 11 फरवरी को पेश होगा बजट
- 9 फरवरी से सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ हुई। सदन के पटल पर राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) भी रखा गया है।
- 10 फरवरी: दो मौजूदा सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।
- 11 फरवरी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यूपी का बजट पेश करेंगे। यह बजट करीब ₹9 लाख करोड़ का होने का अनुमान है।
- 12-13 फरवरी: राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसका समापन 13 फरवरी को मुख्यमंत्री के जवाब के साथ होगा।
- 14-15 फरवरी: शनिवार और रविवार होने के कारण सदन का अवकाश रहेगा।
- 16-20 फरवरी: विभागीय बजट और अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा और मतदान होगा।
- 20 फरवरी: सत्र का अंतिम दिन होगा, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications