UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड कर रिजल्ट घोषित, 10वीं में रिया जैन और12वीं में अनुराग मलिक ने किया टॉप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने 10वीं 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एजुकेशन मिनिस्टर डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद नतीजे घोषित किए। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस साल रिजल्ट दो महीने की देरी से घोषित किए गए हैं।

LIVE Feed
यूपी 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पास होने वाले सभी छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रिजल्ट घोषित करना भी बड़ी चुनौती थी। ऐसे में दिनेश शर्मा और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि टॉपर्स ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा, ' मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है। वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं। अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो।
मेरे प्यारे बच्चों,
आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है। वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं।
अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है।
प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 27, 2020
ऐसे देखें छात्र अपना रिजल्ट
सबसे पहले आपको यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा। यूपी बोर्ड वेबसाइट खुलने के बाद छात्रों को होम पेज ऑप्शन पर जाना है। होम पेज खुलने के बाद आपको रिजल्ट का ऑप्शन दिखेगा। छात्रों को रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। परीक्षाफल पर क्लिक करने के बाद छात्र upresults.nic.in पर पंहुच जाएंगे।
इसके बाद छात्रों को “यूपी बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) रिजल्ट 2020” और “यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) रिजल्ट 2020” ऑप्शन दिखाई देगा। छात्रों को जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उस कक्षा पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को परीक्षा वर्ष और रोल नंबर की जानकारी डालनी है। जानकारी डालने के बाद छात्रों को ‘view result’ पर क्लिक करना है।












Click it and Unblock the Notifications