UP Board High School 10th Result 2025: रिजल्ट से पहले ही 3 लाख स्टूडेंट्स फेल, वजह चौंकाने वाली
UP Board High School 10th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025 की घोषणा आज, 25 अप्रैल 2025 को की जाएगी।
परीक्षार्थी दोपहर 12.30 बजे अपना परिणाम देख सकते हैं। UP बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2025 का आयोजन 28 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया गया था। जिसमें लगभग 27 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुई थी।
वहीं परिणाम जारी होने से पहले ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, रिजल्ट जारी होने से पहले ही 3 लाख से अधिक परीक्षार्थी फेल करार दिए गए हैं।

रिजल्ट से पहले 3 लाख बच्चे फेल
दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार इस साल 10वीं और 12 वीं में कुल 54 लाख 37 हजार 237 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें लगभग 3 लाख छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। बोर्ड के अनुसार 10वीं और 12 वीं मिलाकर 3,02,508 बच्चों ने परीक्षा नहीं दिया। जिस वजह वे स्वत:फेल माने जाएंगे।
UP Board High School 10th Result 2025 इन आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.digilocker.gov.in
UP बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या अन्य लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट आउट निकाल लें।
UP 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: महत्वपूर्ण निर्देश
- छात्र अपने पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर)और जन्म तिथि की जानकारी तैयार रखें ताकि आसानी से परिणाम चेक किया जा सके।
- परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने अस्थायी अंक पत्र को डाउनलोड करें और मूल अंक पत्र मिलने तक उसे संभाल कर रखें।
- जो छात्र पासिंग मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाते हैं, वे P बोर्ड कक्षा 10 पूरक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया केवल संबंधित स्कूलों में ही की जाएगी, अतः छात्र अपने स्कूल से संपर्क करें।
- यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।
- परीक्षा में कुल अंकों का कम से कम 33% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 'उत्तीर्ण' घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications