Atiq ahmed- Ashraf: कौन हैं हत्यारे? जो पत्रकार बनकर आए और गोलियों से भून दिया
पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ को गोलियों से छलनी करने वाले बदमाश कौन हैं, पुलिस ने इनकी पहचान कर ली है। तीनों ने हत्या के बाद सरेंडर कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस और मीडिया के सामने ही बाइक पर पत्रकार बनकर आए तीन युवकों ने दोनों को बिलकुल नजदीक से सिर पर गोलियां मारकर ढेर कर दिया। करीब 10 सेकंड में देश को हिला देने वाले हत्याकांड में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, आखिर ये तीनों बदमाश कौन हैं, जिन्होंने इतने बड़े माफिया, डाॅन को मौत के घाट उतार दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में तीनों बदमाशों ने अपने नाम लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य बताए हैं। हालांकि इनके बारे में अभी पुलिस अधिकारियों ने खुलकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Recommended Video
Ateeq ahmed, Ashraf murder: हत्या के 24 घंटे पहले 'मौत' को लेकर अशरफ ने बोली थी ये बड़ी बात
प्रयागराज जनपद के रहने वाले नहीं हैं
शुरूआती जांच में जो बात बाहर निकलकर सामने आई है, उनमें तीनों हमलावर प्रयागराज जनपद के रहने वाले नहीं है। हालांकि वे घटनास्थल पर पहले भी आए थे। ठीक एक दिन पहले उनके बाहर से प्रयागराज आने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications