उन्नाव गैंगरेप केस: CBI जांच के बाद पहली बार सामने आयी पीड़िता, कहा-सेंगर को फांसी दो

उन्नाव। उन्नाव रेप केस में सीबीआई बांगरमऊ के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप के आरोपों की जांच कर रही है। इस मामले पर अब गैंगरेप पीड़िता का बयान सामने आया है। पीड़िता ने कहा कि, उसका रेप करने और उसकी पिता की हत्या के मामले में वह बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी चाहती है।

unnao

Recommended Video

    Unnav Case : CBI को जांच में मिले आरोपियों के खिलाफ सबूत, जल्द मिलेगी सजा | वनइंडिया हिंदी

    वहीं उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा ने सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता के चाचा ने कहा कि, हम अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग करते हैं, जिससे हम कोर्ट में बिना डरे बयान दे सकें। हम कुलदीप सेंगर के लिए फांसी की मांग करते हैं। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही हाईकोर्ट के निर्देश पर सेंगर को सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

    इस दौरान पीड़िता ने अपील की थी कि उसे और उसके परिवार को विधायक से खतरा है, साथ ही वह उन्नाव में रह कर केस को भी प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले पीड़िता ने सीबीआई के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करवाए थे। वहीं सीबीआई ने पूछताछ के दौरान पीड़िता और कुलदीप सिंह सेंगर को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए।

    ये भी पढ़ें: उन्नाव गैंगरेप: BJP विधायक ने पीड़िता के साथ किया था रेप, CBI ने की पुष्टि

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+