'ऐसी महिलाओं के साथ ही...', Unnao Rape पीड़िता ने ऐसा क्या कहा, kuldeep Sengar की बेटी ने शेयर किया Video
Unnao Rape Case: ''ऐसी महिलाओं के साथ रेप होता है, जो महिलाएं रेपिस्ट का साथ दे रही हैं ऐसी महिलाओं के साथ रेप होता है और फिर बाद में चिल्लाएंगी कि हमारे साथ तो रेप हो गया! अब इनकी कंप्लेंट लिखी जाए...इन महिलाओं का यही काम है'', ये बयान आपको पढ़ने और सुनने में अमानवीय लग सकता है लेकिन आपको जानकारी हैरानी होगी कि ये बयान उन्नाव रेप पीड़िता ने दिया है। अब समझते हैं पीड़िता ने आखिर किस संदर्भ में ये बयान दिया है।
पीड़िता से जब महिला पत्रकार ने पूछा कि बीते दिन जंतर-मंतर पर जहां आपके समर्थन में बहुत सारे लोग आए थे। पुरुष आयोग से भी अध्यक्ष बरखा त्रेहान आईं थी, उनको लेकर आप क्या कहेंगी? इसी सवाल पर पीड़िता ने कहा कि ऐसी महिलाओं का रेप होता है। बरखा त्रेहान दिल्ली की रहने वाली हैं और पुरुष आयोग की अध्यक्ष हैं। वो पुरष आयोग नाम का एनजीओ चलाती हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बरखा त्रेहान चर्चा में थीं।

🟡 बरखा त्रेहान बोलीं- 'तुरंत FIR और सुरक्षा मिले मुझे'
पुरुष आयोग की अध्यक्ष बरखा त्रेहान ने पूरे मामले को लेकर कहा कि ये उनके खिलाफ रेप को उकसाने वाला बयान है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर पीड़िता का वीडियो शेयर कर लिखा, ''रेप के लिए उकसाने वाला बयान, उन्नाव केस की पीड़िता ने मेरे खिलाफ कहा "ऐसी महिलाओं का रेप होना चाहिए", यह आपराधिक धमकी है। तुरंत FIR व सुरक्षा दी जाए।'' इस पोस्ट के साथ बरखा ने यूपी पुलिस को भी टैग किया है।
🟡 पीड़िता के 'बात करने के तरीके पर' कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने भी उठाए सवाल
पीड़िता का 'ऐसी महिलाओं का रेप होता है' वाला बयान वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो को कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने अपने एक्स पेज पर रिपोस्ट भी किया है। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने पीड़िता के 'बात करने के तरीके पर'सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि पीड़िता उनपर पर्सनल कमेंट करती हैं।
ऐश्वर्या सेंगर ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा,
''हमारे मुंह से निकली हुई हर बात झूठ है। हम कागज लेके बैठे हैं तो झूठ है। ऐसा कैसे हो सकता है। वो (पीड़िता) कुछ भी बोल दे रही हैं तो सच है। मैं मेरी सारी संवेदनाएं हर चीज देखिए उनके साथ है। मैं उनको (पीड़िता) कुछ कभी गलत नहीं बोलती। मैं कभी उन पर कोई निजी टिप्पणी कोई पर्सनल टिप्पणी नहीं करती हूं। लेकिन वो हमपर पर्सनल कमेंट करती हैं। हमें रेपस्टि की बेटी कहकर बुलाती हैं। आप उनकी भाषा देखिए। हमारे साथ इस केस में मीडिया ट्रायल हो रहा है।''
🟡 सोशल मीडिया पर पीड़िता के बयान पर उठे सवाल?
🟡 उन्नाव रेप केस को लेकर पीड़िता ने क्या-क्या कहा?
उन्नाव रेप पीड़िता का कहना है कि अंग्रेजी में केस लड़ने की वजह से उनको बहुत सारी दिक्कत हुई है। ABP को दिए इंटरव्यू में पीड़िता ने कहा, ''अगर ये केस हिंदी में होता तो मैं अपने एडवोकेट के साथ में खुद केस लड़ती और मैं केस को जीत के हासिल करके लाती। लेकिन अंग्रेजी मेरी कमजोर है...इसिलए मेरा केस लंबा खींच रहा है।''
पीड़िता का कहना है कि 'हालांकि मुझे पूरा भरोसा था कि न्याय मिलेगा और मुझे पूरी उम्मीद थी। कोर्ट में बहस हो रही थी लेकिन इंग्लिश में हो रही थी। मुझे उतना समझ में नहीं आ रहा था। लेकिन मुझे समझ में थोड़ा आया कि हमें न्याय मिलेगा।'
उन्नाव जाने को लेकर पीड़िता ने कहा, ''अभी भी मैं और मेरा परिवार डर में है, लेकिन मेरा वहां काम है, मेरा घर है। मुझे वहां जाना पड़ेगा ना। मैं वहां जाऊंगी अपना काम करूंगी।''
🟡 Unnao Rape Case Timeline: उन्नाव रेप केस में कब, क्या और कैसे हुआ - पूरा टाइमलाइन
• 4 जून 2017: पीड़िता नौकरी की मांग लेकर तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास गई। आरोप है कि विधायक के घर पर उसके साथ रेप किया गया।
• 11 जून 2017: पीड़िता अचानक लापता हो गई। परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
• 20 जून 2017: तलाश के दौरान पीड़िता उन्नाव के पास एक गांव में मिली। पुलिस उसे वापस उन्नाव लेकर आई।
• 3 जुलाई 2017: करीब 10 दिन बाद पीड़िता को उसके परिवार के हवाले किया गया।
• 3 जुलाई 2017: पीड़िता ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके भाई अतुल सिंह के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
• 24 फरवरी 2018: पीड़िता की मां चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचीं और FIR दर्ज कराने की गुहार लगाई।
• 3 अप्रैल 2018: कोर्ट ने पीड़िता की मां की याचिका पर सुनवाई की।
• 3 अप्रैल 2018: पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की गई और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
• 5 अप्रैल 2018: पीड़िता के पिता को जेल भेज दिया गया। पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
• 8 अप्रैल 2018: पीड़िता ने विधायक के खिलाफ FIR दर्ज होने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की।
• 9 अप्रैल 2018: पीड़िता के पिता की मौत हो गई। हिरासत में मौत के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
• 10 अप्रैल 2018: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि पीड़िता के पिता के शरीर पर 14 गंभीर चोटों के निशान थे।
• 12 अप्रैल 2018: उन्नाव रेप केस की जांच CBI को सौंपी गई। कुलदीप सिंह सेंगर को रेप का आरोपी बनाया गया।
• 13 अप्रैल 2018: CBI ने कुलदीप सिंह सेंगर से सुबह 4 बजे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
• 11 जुलाई 2018: CBI ने पहली चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर का नाम शामिल था।
• 13 जुलाई 2018: दूसरी चार्जशीट दाखिल हुई, जिसमें पीड़िता के पिता को फंसाने के आरोप में कुलदीप, उसके भाई अतुल और कुछ पुलिसकर्मियों के नाम जोड़े गए।
• 4 जुलाई 2019: पीड़िता के चाचा को 19 साल पुराने एक मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई।
• 28 जुलाई 2019: पीड़िता अपनी चाची, मौसी और वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। रास्ते में उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में चाची और मौसी की मौत हो गई।
• 29 जुलाई 2019: सड़क हादसे के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई मनोज सिंह सेंगर और विनीत मिश्रा समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया।
• 14 अगस्त 2019: पीड़िता के पिता की मौत के मामले में सेंगर समेत 10 लोगों पर कोर्ट ने आरोप तय किए।
• 11 अक्टूबर 2019: पीड़िता की कार पर हमले के मामले में CBI ने कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
• 16 दिसंबर 2019: कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को अपहरण और बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications