दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार तक, जानिए किस राज्य में क्या हैं अनलॉक के नए नियम
नई दिल्ली, 5 जुलाई: पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान है। हाल ही में ज्यादातर राज्यों को दूसरी लहर का सामना करना पड़ा। साथ ही अप्रैल से ही ज्यादातर जगहों पर पाबंदियां लागू हैं। हालांकि अब कोरोना वायरस के केस काफी हद तक कम हो गए हैं। ऐसे में अनलॉक की प्रक्रिया तेजी से जारी है। दिल्ली, बिहार, यूपी, उत्तराखंड और कर्नाटक में सोमवार से अनलॉक के नए नियम लागू हुए। आइए जानते हैं कि किन चीजों में छूट मिली है और किन में पाबंदियां जारी हैं।
Recommended Video
Covid-19 Update: Delhi से लेकर Uttarakhand तक Unlock में मिली छूट, जानिए नए नियम । वनइंडिया हिंदी

दिल्ली
- दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ पहले से ही चल रही है। ऐसे ही चलती रहेगी।
- जिम और योगा क्लॉस 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले।
- बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, होटलों में शादियां होंगी, केवल 50 गेस्ट को अनुमति।
- रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 8 बजे से खुल रहे हैं।
- रात 10 बजे तक 50% क्षमता के साथ बार खोले जा रहे हैं।
- सभी बाजार, मॉल, दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच खोलने की अनुमति।
- सरकारी और प्राइवेट ऑफिस 9 बजे से 5 बजे तक खुलेंगे। सिर्फ 50 प्रतिशत स्टॉफ का अनुमति।
बिहार
- सरकारी और निजी सभी कार्यालय सामान्य तौर पर काम कर सकेंगे।
- स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी खोला जाएगा। हालांकि सिर्फ 50 प्रतिशत छात्र ही क्लास में हिस्सा ले सकेंगे।
- 11वीं और 12वीं या इसके ऊपर के ही छात्रों को बुलाने के निर्देश, ऐसे में साफ है कि 10वीं से नीचे के स्कूल बंद रहेंगे।
- गाइडलाइन का पालन करते हुए रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ते की दुकानें खुलेंगी।
यूपी
- सोमवार से जिम, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल और स्टेडियम खुले।
- प्रयागराज का मदन मोहन मालवीय स्टेडियम भी खोला गया।
- स्वीमिंग पूल को खोलने की अनुमति अभी नहीं दी गई है।
- मॉल और रेस्टोरेंट में क्षमता से 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकेंगे।
- स्ट्रीट फूड की दुकानों और पार्क को खोलने की अनुमति पहले से ही थी। ऐसे में अभी भी वो खुलते रहेंगे।
- सरकारी ऑफिस 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ करेंगे काम।
उत्तराखंड
- उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को 13 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
- अब से शॉपिंग मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
- स्विमिंग पूल और सिनेमा हॉल खोलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
- पर्यटन स्थल नैनीताल और मसूरी रविवार को खुले रहेंगे। अब दोनों जगहों पर मंगलवार की बंदी होगी।
- पहाड़ी इलाकों में जाने के लिए भी निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है।
- सरकार ने सभी स्कूलों को अभी बंद रखा है।
- सब्जियां, मिठाई समेत अन्य दुकानें भी शाम सात बजे तक खुलेंगी।
- टाइगर रिजर्व और चिड़िया घरों को भी खोलने की इजाजत।
कर्नाटक
- कोविड प्रोटोकॉल के साथ मॉल खोलने की इजाजत।
- मेट्रो सेवा पूरी तरह से बहाल।
- धार्मिक स्थल भी खोले गए। प्रोटोकॉल का पालन करना हुआ अनिवार्य।
- कोडागु को छोड़कर सभी जिलों में साप्ताहिक कर्फ्यू पर ढील।
- शादी में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत।
- अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत।












Click it and Unblock the Notifications