दिल्ली की रणभूमि पर भाजपा कहेगी जो बोले सो निहाल....

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के खेमे से जो रणभूमि का जो बिगुल हरियाणा में नहीं सुनायी दिया, वो दिल्ली में जरूर सुनायी देगा। रण भूमि पर उतरते ही भाजपा खेमे से, "जो बोले सो निहाल...." के नारे जरूर सुनायी देंगे। ऐसा इसलिये क्योंकि श‍िरोमणि अकाली दल ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस बात का औपचारिक ऐलान जल्द ही दोनों पार्टियां कर देंगी।

Unlike Haryana, BJP-Akali Dal to fight Delhi assembly poll together

हरियाणा के हालिया विधानसभा चुनाव में अकाली दल और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा, पर राजधानी में जल्दी होने वाले विधानसभा चुनाव में इन दोनों दलों के साथ मिलकर लड़ना साफ है। दिल्ली विधान सभा चुनाव में बीजेपी-अकाली दल यहां पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे।राजौरी गार्डन से मनजिन्दर सिंह सिरसा और हरी नगर सीट से श्याम शर्मा को अकाली दल टिकट दे सकता हैं।

किसे मिलेगा टिकट

शाहदरा से जतिन्दर सिंह शंटी (निगम पार्षद) और हरमीत सिंह कालका जी को टिकट मिल सकता है अकाली दल से। पिछले चुनाव में इन सभी सीटों पर अकाली- भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। 2009 के चुनाव अकाली दल को चार सीटें दी गई थीं, जिनमें आदर्श नगर शामिल थी। पिछले चुनाव में आदर्श नगर नहीं दी गई है।

अकाली दल के नेता जितेन्द्र सिंह शंटी ने उम्मीद जताई कि उनके सभी उम्मीदवार विजयी रहेंगे। दिल्ली के लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं और कांग्रेस के खिलाफ माहौल है।

खासम-खास नेता दिल्ली में

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल के अन्य खासमखास नेता प्रचार के लिए राजधानी में आएंगे। ये अकाली उम्मीदवारों के साथ-साथ बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में भी प्रचार करेंगे। अकाली दल के उम्मीदवारों को सिखों के अलावा पंजाबी और बीजेपी के चाहने वालों के भी वोट मिलने की उम्मीद है।

जितेंद्र सिंह शंटी ने उम्मीद जताई कि उन्हें रिकार्ड मतों से विजय मिलेगी। क्यों ? शंटी ने कहा कि वे लगातार जनता से जुड़े रहे नगर निगम पार्षद के रूप में। शाहदरा से वोटर अवतार सिंह को भी यकीन है कि शंटी जिस तरह से जनता के बीच में काम करते हैं, उस रोशनी में वे इस सीट को इस बार निकाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+