'2040 तक पूरा ब्रह्मांड नेपाल होगा': राम को नेपाली बताने के बाद भारतीय यूजर्स ने ऐसे लिए PM ओली के मजे
नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोमवार को उन्होंने दावा किया था कि भगवान राम का जन्म जिस अयोध्या में हुआ था वह भारत के उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि नेपाल में है। केपी ओली ने कहा, 'भगवान राम नेपाली हैं'। अपने इस बयान को लेकर केपी ओली की खिल्ली नेपाल में तो उड़ ही रही है साथ ही साथ अब सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने भी उनके दावे पर मजे लेने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कहा, 'यह पूरा ब्रह्मांड ही नेपाल है।'
Recommended Video
ऐतिहासिक तथ्यों से हेरफेर का आरोप
दरअसल, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सोमवार को नेपाली कवि भानुभक्त आचार्य की 206वीं जयंती पर प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ब्लूवाटर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेपाल पर सांस्कृतिक रूप से अत्याचार किया गया है, हमारे देश के ऐतिहासिक तथ्यों को भी तोड़ा-मरोड़ा गया है। हम अब भी मानते हैं कि हमने भारतीय राजकुमार राम को सीता दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में बना अयोध्या असली नहीं है।
Brace yourself @realDonaldTrump 😷
The most powerful country with its dynamic and vibrant leader will conquer the entire universe very soon!
World domination ka baap😎💪#Nepal #Ayodhya pic.twitter.com/xFhr2gXoL5
— Aditya (@adi_aithal) July 13, 2020
भगवान राम को बताया नेपाली
भारत पर एक बार फिर से आरोप लताते हुए कहा कि ऐतिहासिक साक्ष्यों और तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल की जनक नंदनी सीता का विवाह अयोध्या के राजकुमार राम से हुआ था, लेकिन ये वो अयोध्या नहीं जो भारत में है, बल्कि ये अयोध्या नेपाल में है। उन्होंने कहा कि नेपाल के बीरगंज के पश्चिम में अयोध्या स्थित है। भारत में अपने यहां नकली अयोध्या बनाया है। जितनी बेतुकी नेपाल के पीएम की ये बातें है उसके भी बेतुका उनका तर्क है। उन्होंने नेपाल में असली अयोध्या हेने के पीछे जो तर्क दिया वो और भी हैरान करने वाला है।
One day Nepal PM Oli will tweet like this.#Nepal#Ayodhya pic.twitter.com/dos1f9BGDt
— Tarzan Majhi (@MajhiTarzan) July 13, 2020
नेपाल में ही केपी शर्मा ओली का विरोध
केपी शर्मा ओली के इस दावे के बाद एक तरफ जहां नेपाल में ही उनकी आलोचना हो रही है वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भरतीय यूजर्स भी उन पर एक से बढ़कर एक मीम्स बना रहे हैं। केपी शर्मा का नेपाल में उनके बयान का जमकर विरोध हो रहा है। नेताओं का कहना है कि केपी शर्मा की वजह से भारत और नेपाल के बीच तनाव है, इस तरह के दावों से बचना चाहिए। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब केपी शर्मा ओली ने इस तरह का विवादित बयान दिया है।
When I listen that #LordRam belong to Nepal and #Ayodhya is in Nepal not is India.😂#Ayodhya pic.twitter.com/oYTcXAqo8R
— Shristi Tiwari (@_shristi_tiwari) July 14, 2020
साल 2040 तक पूरा ब्रह्मांड होगा नेपाल
यूजर्स ने पीएम ओली के बयान पर नाराजगी जताते हुए वह भविष्य में कैसे-कैसे दावे कर सकते हैं इस पर मीम्स बनाए जा रहे हैं। ट्विटर यूजर आदित्य ने लिखा, केपी ओली बहुत जल्द पूरे ब्रह्मांड को जीत लेंगे। साल 2025 तक पूरा विश्व नेपाल होगा, 2030 तक सारे ग्रह नेपाल होंगे और 2035 तक पूरी आकाशगंगा नेपाल के नाम से जानी जाएगी और साल 2040 तक पूरा ब्रह्मांड नेपाल का होगा।
यह भी पढ़ें: अयोध्या को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री ने दिया विवादित बयान, अपने ही देश में हो रही है आलोचना