संयुक्त राष्ट्र ने दीया मिर्जा को बनाया अपना खास दूत, दुनिया भर से चुने गए 18 लोग
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को अपना खास दूत बनाया है। बता दें कि इस काम के लिए दुनिया की 18 जानी मानी हस्तियों को चुना गया है जिनमें से एक दिया मिर्जा हैं। दिया ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि- 'संयुक्त राष्ट्र में सतत विकास लक्ष्यों के महासचिव के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और विशेषाधिकार की बात है।' बता दें कि चुने गए लोगों में चीन के बड़े उद्योगपति और अली बाबा कंपनी के प्रमुख जैक मा भी शामिल हैं।

बता दें कि इन खास डिप्लोमैट को जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को प्रचारित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस सभी डिप्लोमैट को यूएन के महासचिव एनटोनियो गुटेरस ने नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया ग्लोबल टेररिस्ट
गौरतलब है कि दीया मिर्जा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सदभावना दूत के रूप में पहले भी यूएन से जुड़ी रही हैं। ऐसे में ये नई जिम्मेदारी मिलने से वे काफी खुश हैं। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 2015 में इन मुद्दों को लेकर सतत विकास लक्ष्य निर्धारित किए थे। साथ ही इस लक्ष्य को 2030 तक पूरा करने का उद्देश्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें- जानिए तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications