Farmer Protest: दिल्ली की ओर 6 दिसंबर को मार्च करेंगे प्रदर्शनकारी किसान, संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान
Farmer Protest: किसान एक बार अपनी मांगों को लेकर फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर कूच करने वाले हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को एक अहम बैठक में इसको लेकर ऐलान कर दिया है। किसान 6 दिसंबर को दिल्ली की मार्च करेंगे। किसान फसलों के एमएसपी गारंटी कानून समेत कई मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
किसान मजदूर मोर्चा (भारत) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें किसान नेताओं ने कहा कि 6 दिसंबर को सिंधु बॉर्डर से किसानों का जत्था दिल्ली की ओर अपने मार्च की शुरुआत करेगा।26 नवंबर को जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठेंगे। किसान नेताओं ने आगे कहा कि अगर सरकार इस दौरान किसानों से वार्ता करने के कदम नहीं बढ़ाती तो सिंधु बॉर्डर से दिल्ली प्रवेश करने के लिए कूच किया जाएगा।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने उक्त जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि शम्भू व खनौरी बॉडर्र पर पिछले 9 महीनों से किसान बैठे हुए हैं, लेकिन केंद्र व पंजाब सरकार हमारी कोई मांग मानने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए हमने अब अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने का फैसला लिया है।
बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पिछले 9 महीनों से अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान अब छह दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। किसान जत्थेबंदियों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ शम्भू बॉर्डर व खनौरी बॉडर्र पर मोर्चा लगाया हुआ है। अब यह किसान बिना किसी ट्रैक्टर ट्रॉली के दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
कहां होगा प्रदर्शन?
उन्होंने कहा कि विभिन्न जत्थों में किसान बिना किसी वाहन में जाएंगे। उसके लिये हमने जंतर-मंतर व राम लीला ग्राउंड में जगह मांगी है। अब देखना है कि सरकार हमें वहां धरना प्रदर्शन करने के लिये जगह उपलब्ध करवाती है या नहीं। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने अगर हमारे साथ ज्यादती की तो उसे पूरा देश देखेगा।












Click it and Unblock the Notifications