गजब का दिमाग! महिला ने जुगाड़ लगाकार पंखे से जमा दी Ice Cream, Video देख Anand Mahindra भी हैरान
unique hack video: महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें महिला बैगर फ्रिज के आइसक्रीम बना रही है।

Anand Mahindra Share Video: भारत के लोगों के पास गजब की तकनीक है, जिसे 'जुगाड़' कहा जाता है। जुगाड़ का मतलब है किसी भी काम को आसानी से करने का तरीका। वैसे भारत में जुगाड़ू लोगों की कमी नहीं है। जिसके तमाम उदाहण आपको सोशल मीडिया पर दिख जाएंगे। अब एक ऐसी ही महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने गजब का दिमाग लगाकर झटपट आइसक्रीम तैयार कर डाली। इस वीडियो को बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर पोस्ट किया है,जो अब वायरल हो चुका है।
पंखे की मदद से जमा दी Ice Cream
भरी गर्मी में बारातियों के राहत पहुंचाने के लिए थ्रेसर से बनाया हुआ पंखा हो या फिर खेत में आने वाले जानवरों को भगाने के लिए बनाया हुआ बिजूका समेत कई दिमागधारियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। अब इस लिस्ट में एक महिला भी शामिल हो चुकी हैं, जिन्होंने पंखे की मदद से जल्दी से आइसक्रीम बना दी, वो भी देखते ही देखते।

आनंद महिंद्रा भी हुए हैरान
महिला के आइसक्रीम बनाने का वीडियो भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार आनंद महिंद्रा ने साझा किया है। आनंद महिंद्रा हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा पोस्ट करते हैं, जिसको देखने के लिए यूजर्स की आंखें ठहर जाती है। 2 मिनट 31 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल रंग की साड़ी पहने एक महिला ने बड़े स्टील के बर्तन में आइसक्रीम मिश्रण डालकर गर्म किया और फिर उसे एक स्टील के डिब्बे में जमाने के लिए भर दिया।
पंखे की मदद से बना दी आइसक्रीम
इसके बाद महिला ने एक और बड़ा बर्तन लिया और उसमें उस डब्बे को सेट कर, चारों तरफ बर्फ से जमा दिया और फिर रस्सी से बांधकर पंखा चला दिया। जैसे-जैसे पंखा चलता है डिब्बा नीचे घूमकर बर्फ से जमता जाता है। जिसके बाद महिला आइसक्रीम को बाहर निकलाती है।
इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 61 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे पसंद किया है। कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि जहां चाह, वहां राह। हाथ और पंखे से बनी आइसक्रीम। सिर्फ भारत में...।"












Click it and Unblock the Notifications