कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने लिए 5 बड़े फैसले, लोगों को होगा फायदा
अनंत कुमार ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है वहीं गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि विपक्ष एकजुट होकर सभी मुद्दों को सरकार के सामने उठाएगा।
नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र से पहले सरकार के सभी मंत्रियों ने एक कैबिनेट मीटिंग की, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। आइए जानते हैं इस मीटिंग में किन बातों पर हुई चर्चा।

- सरकार ने एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) के साथ 500 मिलियन डॉलर के लोन पर साइन किया है, जिसकी मदद से पटना में गंगा नदी के ऊपर 9.8 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।
- कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (सीसीईए) ने सभी रबी की फसलों की 2016-17 की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को बढ़ाने की अनुमति दे दी है।
- एमएसपी के अलावा सीसीईए ने दालों और तेल पैदा करने वाली फसलों की खेती के प्रोत्साहन पर जोर दिया है।
- इसके अलावा गेहूं के एमएसपी में 6.6 फीसदी, जौ की एमएसपी में 8.2 फीसदी, चने की एमएसपी में 14.3 फीसदी, मसूर में 16.2 फीसदी और सरसों में 10.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत कैबिनेट ने स्टेटस-कम-प्रोग्रेस रिपोर्ट एंड कॉन्सिट्यूशन ऑफ स्पेशल कमेटी को नदियों को जोड़ने के लिए इजाजत दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications