जब स्मृति ईरानी ने बताया अपने चमकते दांतों का राज
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट की सबसे कम उम्र की और सबसे चर्चित मंत्री हैं स्मृति ईरानी जो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कभी वजह से तो कभी बेवजह से वो लोगों के बीच चर्चा का कारण बन जाती हैं। बातों की धनी और बेहद ही हाजिर जवाब स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जिसके दौरान वो अपने ट्विटर फालोअर्स की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब भी देती हैं।
लेकिन अचरज तब होता है जब लोग स्मृति ईरानी से ऊट-पटांग सवाल भी पूछ लेते हैं। ऐसा ही एक सवाल उनके एक फालोअर ने किया। उसने स्मृति ईरानी से कहा कि आपके इस चमकते और चांदी जैसे दांतों का राज क्या है?
@smritiirani Madam aapke daant to motiyon jaise chamak rahe hain
— Sandeep Kadian (@GappistanRadio) March 8, 2015 जिस पर शिक्षा मंत्री ने अपने इस फॉलोअर को निराश नहीं किया और झट से जवाब दिया कि इसमें मेरा नहीं, मेरे टूथपेस्ट का कमाल है।
@GappistanRadio ye mera nahi, toothpaste ka kamaal hai.
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 8, 2015 शायद स्मृति ईरानी की जगह कोई और होता तो वो या तो इस तरह के सवाल पर पर अपने फालोअर पर बिगड़ जाता या उसे ब्लॉक कर देता लेकिन यह तो शिक्षा मंत्री स्मृति जी हैं जिन्होंने बेहतरीन शालीनता से जवाब दिया।













Click it and Unblock the Notifications