जेटली के बचाव में बोलीं स्मृति ईरानी, राजनीतिक दिवालियापन के शिकार हैं केजरीवाल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गये सनसनीखेज आरोपों का बचाव करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवर को एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से स्मृति ईरानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गये सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली के कार्यकाल में डीडीसीए में कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
DDCA ने उड़ायी आप और केजरीवाल के आरोपों की धज्जियां

अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि केजरीवाल राजनीतिक दिवालियापन के शिकार हैं। आम आदमी पार्टी के आरोप अन्ना के आदर्शों की तिलांजलि है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जेटली की अध्यक्षता में कोई घोटाला नहीं हुआ। बीजेपी अरुण जेटली के साथ थी और रहेगी। आप के आरोप जेटली को बदनाम करने की साजिश है।
आपको बताते चलें कि गुरुवार की सुबह ही आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस करके जेटली पर आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली सचिवालय में रेड के पीछे वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाथ है। 'आप' ने कहा पिछले 15 सालों में डीडीसीए में जेटली की सहमति से भ्रष्टाचार हुआ। सेलेक्शन से लेकर जिलों में फर्जीवाड़ा, नियुक्तियों से लेकर पैंसों के लेन-देन में गड़बड़ी की गई है। हमारे वित्तमंत्री की देखरेख में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications