राहुल गांधी की मजदूरों से मुलाकात के बाद गरमाई राजनीति, आरके सिंह बोले- फोटो खिंचवाने गए थे
नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन से परेशान पैदल अपने घरों की ओर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात के बाद राजनीति गरमाने लगी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, क्या उन्हें 50 दिनों के बाद ही प्रवासी मजदूरों की याद आई। उन्होंने आगे कहा, हम लोगों की चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, हमने मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था की, उनके घर जाने की व्यवस्था की है।

गौरतल है कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है, ऐसे में नौकरी और काम ना होनी की वजह से प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घरों की ओर पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कई बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। शनिवार को दिल्ली में राहुल गांधी के प्रवासी मजदूरों से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, राहुल गांधी को अब प्रवासी मजदूरों की याद आई है।
Recommended Video
आर के सिंह ने कहा, राहुल गांधी ने सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए प्रवासी मजदूरों से मिले हैं। हमने मजदूरों को पहले तीन महीने का, फिर दो महीने का राशन दिया। मजदूरों के अकाउंट में पैसा डाला, बड़ी संख्या में ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं। राहुल गांधी अभी राजनीति और फोटे खिंचवाने के लिए कुल लोगों से जा कर मिल लिए। कांग्रेस नेताओं को सिर्फ टेलीविजन पर दिखने का मौका चाहिए।
बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत की जो अपने गृह राज्य लौटने के लिए सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास चल रहे थे। पार्टी के स्वयंसेवकों ने बाद में उन्हें घर तक ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की। राहुल के जाने के बाद मजदूरों ने बताया कि वो खाना, पानी और मास्क लेकर आए और हमसे बातें की। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कई गाड़ियों का भी इंतजाम किया है, जिनसे हम घरों को जा रहे हैं। देवेंद्र नाम से मजदूर ने बताया कि उन्होंने हमसे कहा गाड़ी में बैठकर घर जाइये, ये आपको घर पर ही छोड़कर आएंगे।
यह भी पढ़ें: पैदल घरों को लौट रहे मजदूरों से मिले राहुल गांधी, गाड़ियों से घरों को भेजने का किया इंतजाम












Click it and Unblock the Notifications