केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी जाति आधारित जनगणना के समर्थन में उतरे
नई दिल्ली, 16 सितंबर। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में तमाम राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुट गए हैं और अपने सियासी समीकरण को साधने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने जाति आधारित जनगणना की मांग उठाई है। आठवले ने कहा कि हम जाति आधारिक जनगणना के समर्थन में हैं, हमारा मानना है कि जाति के आधार पर देश में जनगणना होनी चाहि। यही नहीं आठवले ने अंतरजातीय विवाह की भी वकालत की है औ उन्होंने कहा कि इसे बढ़ावा देने की जरूरत है। देश में सवा लाख अंतरजातीय विवाह हो चुके हैं।
गोरखपुर में रामदास आठवले ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाात की और प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। आठवले ने वह अगले साल भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। यही नहीं सीटों के बंटवारे के लिए जेपी नड्डा और अमित शाह से बातचीत का भी आठवले ने दावा किया है। आठवले ने कहा कि 26 सितंबर को उनकी पार्टी बहुजन समाज कल्याण यात्रा निकालेगी। यह सहारनपुर से शुरू होगी और प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी। 18 दिसंबर को यह यात्रा लखनऊ पहुंचेगी जहां रमाबई अंबेडकर पार्क में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
आठवले ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहिए। भाजपा को हमे 10-12 सीटें देनी चाहिए। मैंने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह से कहा है कि अगर भाजपा हमारे साथ लड़ना चाहती है तो बसपा के लिए यह बहुत बड़ा झटका हो सकता है। इसके साथ ही आठवले ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में गुंडाराज खत्म हुआ है। हर वर्ग के हित के लिए काम किया गया है।