केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद नितिन गडकरी ने ट्वीट करके दी है। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा, कल मैं कमजोर महसूस कर रहा था, जिसके बाद मैंने डॉक्टर से सलाह ली। मेरे चेकअप के दौरान मेरा कोरोना का टेस्ट किया गया जोकि पॉजिटिव आया। फिलहाल मैं स्वस्थ हूं और आप लोगों की दुआ से अच्छा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

nitin gadkari

बता दें कि आज देश में संक्रमण के मामले पचास लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटों में 90,123 नए मामले सामने आए और 1290 लोगों की जान चली गई। सबसे अहम बात यह है कि, केवल 12 दिन के अंदर मामले 40 लाख से बढ़कर 50 लाख के पार चले गए हैं। यानि 12 दिन में 10 लाख नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के पहले 10 लाख केस 107 में सामने आए थे। 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे। इसके बाद 16 दिन में 30 लाख और 13 दिन में 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख के बाद 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे।

भारत कुल एक्टिव मामलों और टोटल कोरोना मामले की संख्या में दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। अगर बात मृत्य दर की करें तो भारत मौतों के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 94,372 नए केस दर्ज किए गए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,54,357 हो गई है। इनमें से 9,73,175 केस एक्टिव हैं जबकि 37,02,596 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना महामारी की वजह से अब तक देश भर में 78,586 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर हर कोरोना मरीजों में एक भारतीय है। जबकि, दुनियाभर में कोरोना से हो रही मौतों में हर 11 मरीज में एक भारतीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+