भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के लिए केंद्रीय मंत्री ने पूर्व पीएम नेहरू को ठहराया जिम्मेदार
नई दिल्ली। लद्दाख और सिक्किम और चीन के साथ सीमा विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। जितेंद्र सिंह ने कहा, चीन के मामले में कांग्रेस ने सीधी आलोचना शुरू कर दी है, उन्होंने यह भी नहीं देखा या हो सकता है कि वह भूल गए हैं कि चीन का मुद्दा जवाहरलाल नेहरू छोड़कर गए थे।
Recommended Video
जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि जवाहरलाल नेहरू दिल्ली की गलियों में चाऊ एन लाई के साथ घूमा करते थे और लोग 'हिंदी चीनी भाई-भाई' के नारे लगाते थे। उसके बाद दोनो देशों के बीच जो हुआ वह इतिहास है, इस वजह से साल 1962 में युद्ध हुआ और हम आज भी इसका परिणाम भुगत रहे हैं। बता दें कि भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच हुई झड़प के बाद से तनाव बढ़ गया है जिसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से सफाई देने को कहा था।
...with people around chanting 'hindi chini bhai bhai' and then whatever happened is history, the Himalayan tragedy of 1962 and we are still paying for it: MoS PMO Dr. Jitendra Singh (2/2) pic.twitter.com/SpCi5riekI
— ANI (@ANI) June 5, 2020
राहुल
गांधी
का
बयान
पिछले
सप्ताह
कांग्रेस
नेता
राहुल
गांधी
ने
इस
मुद्दे
पर
केंद्र
की
चुप्पी
को
लेकर
सवाल
उठाया
था।
उन्होंने
कहा,
चीन
के
साथ
सीमा
विवाद
पर
केंद्र
सरकार
की
चुप्पी
कई
अटकलों
को
जन्म
दे
रही
है।
राहुल
ने
आगे
कहा,
वास्तविक
नियंत्रण
रेखा
(एलएसी)
पर
भारत-चीन
के
बीच
विवाद
को
लेकर
लगाई
जा
रही
अटकलों
पर
केंद्र
सरकार
को
सफाई
देने
की
जरूरत
है।
राहुल
गांधी
ने
अपने
ट्वीट
के
माध्यम
से
केंद्र
सरकार
पर
चीन
के
साथ
विवाद
को
लेकर
कई
सवाल
दागे।
उन्होंने
लिखा,
चीन
के
साथ
सीमा
पर
स्थिति
को
लेकर
अटकलों
का
बाजार
गर्म
है,
ऐसे
में
केंद्र
सरकार
को
सामने
आकर
साफ-साफ
सबकुछ
बताने
की
आवश्यकता
है,
कि
सीमा
पर
क्या
हो
रहा
है?
यह भी पढ़ें: UP: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 502 नए केस, CM योगी का निर्देश- धर्मस्थल में एक बार में 5 से ज्यादा श्रद्धालु न हों